दिल्ली के सैनिक फार्म्स में रहने वाले 80 साल के Peter Singh ने अपनी पत्नी Nano Kaur के ब्लड कैंसर (ल्यूकीमिया) का पता चलने के बाद घर को पौधों से भर दिया। उन्होंने घर में 15,000 से ज़्यादा पौधे लगाए हैं।

यह वीडियो Instagram पर @shenaztreasury हैंडल से शेयर किया गया है। सेलिब्रिटी Shenaz Treasury ने इस घर का दौरा किया और इससे जुड़े वीडियो भी शेयर किए।

Nano Kaur को 1998 में क्रॉनिक लिम्फोसाइटिक ल्यूकीमिया का पता चला था। कीमोथेरेपी के बाद उनके फेफड़े कमज़ोर हो गए। डॉक्टरों ने प्रदूषित हवा की वजह से दिल्ली छोड़ने की सलाह दी। इसके बाद यह कपल कुछ समय गोवा में रहा और फिर दिल्ली लौट आया।

इस घर में एक एक्वापोनिक्स सिस्टम है, जिसमें मछली पालन और बिना मिट्टी के पौधे एक साथ चलते हैं। घर की बिजली की ज़रूरत सोलर पैनल से पूरी होती है। बारिश का पानी जमा करने का सिस्टम भी लगाया गया है। घर को सीमेंट की जगह चूने के गारे से बनाया गया है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो के मुताबिक घर के अंदर की हवा का AQI 10 से 15 के बीच रहता है। बताया जा रहा है कि दिल्ली का AQI 400 से ऊपर होने पर भी घर के अंदर की हवा 15 या उससे नीचे रखी जाती है। गर्मियों में AC के बिना घर का तापमान करीब 25 डिग्री के आसपास रहता है।

घर के ग्रीनहाउस में सलाद पत्ता, पालक और टमाटर उगाए जाते हैं। Peter Singh 80 साल की उम्र में भी हर रोज़ इन पौधों की देखभाल करते हैं।

इससे पहले मिज़ोरम के AQI पर एक कनाडाई व्लॉगर का वीडियो भी वायरल हुआ था।