बांग्लादेश में कंटेंट क्रिएटर राडवान बाइक चला रहे थे, तभी उनकी नज़र एक बिल्ली के बच्चे पर पड़ी।
राडवान ने देखा कि बिल्ली का बच्चा सड़क पार करने की कोशिश कर रहा है। वह ट्रैफिक के बीच फंस गया था। राडवान ने पलटकर अपनी बाइक रोकी और आसपास के ट्रैफिक को रुकने का इशारा किया।
वीडियो में क्या है
बिल्ली का बच्चा डरकर एक कार के नीचे छिप गया। वह कार के नीचे काफी अंदर चला गया था, इसलिए शुरू में राडवान उस तक नहीं पहुंच पा रहे थे। आसपास के लोग भी इस बचाव में मदद के लिए आगे आए। कई कोशिशों के बाद राडवान बिल्ली के बच्चे को कार के नीचे से बाहर निकालने में कामयाब हुए।
इसके बाद राडवान ने बिल्ली के बच्चे को अपनी जेब में रखा और बाइक लेकर आगे बढ़ गए। सफर के दौरान जेब से बिल्ली के बच्चे की आवाज़ सुनाई देती रही। राडवान बीच-बीच में रुककर उसे देखते भी रहे। वीडियो में बाद में राडवान आसपास खड़े लोगों को बिल्ली का बच्चा दिखाते नज़र आते हैं।
लोगों ने क्या कहा
राडवान ने इस पूरे पल का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और उसके साथ एक कैप्शन भी लिखा। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं। कई यूजरों का कहना है कि एक बेज़ुबान जानवर की मदद के लिए ट्रैफिक रोकना इंसानियत की मिसाल है। एक यूजर ने कार चालक के धैर्य की तारीफ की। कई लोगों को वह हिस्सा सबसे ज़्यादा पसंद आया, जिसमें बिल्ली का बच्चा जेब में सुरक्षित बैठा है।