Anthropic ने अपने AI चैटबॉट Claude में एक पर्सनल फाइनेंस फीचर पेश किया है। इस फीचर से यूजर अपने बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड सीधे Claude AI से जोड़ सकते हैं।

कंपनी के मुताबिक AI खर्च को ट्रैक कर सकता है, खर्च के पैटर्न का विश्लेषण कर सकता है और पैसे से जुड़े सुझाव दे सकता है। AI बैंक स्टेटमेंट पढ़कर खर्च को अलग-अलग श्रेणियों में बांट सकता है। कंपनी का दावा है कि यह फीचर लोन के ब्याज की गणना में भी मदद कर सकता है।

मुश्किल वित्तीय शब्दों को आसान भाषा में समझाने की सुविधा भी दी गई है। बैंक खाते Plaid नाम के फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म के जरिए जोड़े जाते हैं।

कंपनी के मुताबिक कनेक्ट होने के बाद AI केवल वही खाते देखता है जिन्हें यूजर ने खुद चुना है। जुड़े खातों से बैंक का नाम, खाते का प्रकार, आखिरी चार अंक और बैलेंस साझा किए जा सकते हैं। Anthropic के अनुसार यूजर को Claude AI के साथ अपना बैंकिंग पासवर्ड साझा करने की जरूरत नहीं है।

खाते लिंक होने के बाद यूजर Personal Finance Hub में पैसे से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं। यह फीचर पूरी तरह रीड-ओनली है और यूजर की ओर से भुगतान नहीं कर सकता। इससे पैसे ट्रांसफर करना या कोई दूसरा वित्तीय लेनदेन भी नहीं हो सकता।

फिलहाल यह फीचर Claude Pro, Max और Ultra प्लान के सब्सक्राइबर्स के लिए है। इसे अभी अमेरिका में बीटा वर्शन के रूप में लॉन्च किया गया है।