आप भी Redmi Note 14 5G स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं और डिस्काउंट का इंतजार कर रहे हैं तो Xiaomi कंपनी के इस फोन पर बेस्ट होली ऑफर चल रहा है। मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7025-अल्ट्रा चिपसेट के साथ 120hz AMOLED डिस्प्ले के साथ Redmi Note 14 5G स्मार्टफोन में आपको 50 मेगापिक्सल (MP) का शानदार कैमरा मिल रहा है।

आइए जानते हैं कि शाओमी के Redmi Note 14 5G स्मार्टफोन पर क्या ऑफर चल रहा है और इसमें कौन-कौन से फीचर्स दिए गए हैं।

Redmi Note 13 को किया था रिप्लेस

पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुए Redmi Note 14 5G स्मार्टफोन को Redmi Note 13 को रिप्लेस करने के लिए लॉन्च किया गया है। उस समय इस फोन के बेस वेरिएंट 6GB रैम और 128GB वेरिएंट की कीमत 18,990 रूपए थी, वहीं इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ 19,999 और टॉप वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 21,999 रूपए में लॉन्च किया गया था।

होली ऑफर पर बचेंगे इतने रूपए

Redmi Note 14 5G स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट इस समय 17,999 रूपए में अमेजन पर होली ऑफर के साथ लिस्टेड है। दूसरा वेरिएंट 18,999 और टॉप वेरिएंट 20,999 रूपए में लिस्ट किया गया है। होली ऑफर के अलावा Redmi Note 14 5G स्मार्टफोन पर बैंक ऑफर भी मिल रहा है।

अगर आप सेलेक्टेड कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपके 1,000 रूपए और भी बच सकते हैं। इस तरह Bank Offer के साथ Redmi Note 14 5G स्मार्टफोन को आप 16,999 रूपए में खरीद सकते हैं। इस फोन पर आपके 2,000 रूपए सीधे-सीधे बच रहे हैं क्योंकि लॉन्चिंग के समय इसकी कीमत 18,990 रूपए थी।

Redmi Note 14 5G स्मार्टफोन कलर ऑप्शन एंड फीचर्स

Redmi Note 14 5G स्मार्टफोन के कलर ऑप्शन को देखें तो इसमें आपको Ivy Green, Titan Black, Mystique White, और Phantom Purple में मिलेगा। Redmi Note 14 5G स्मार्टफोन के अन्य खूबियों की बात करें तो इसमें 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस अमोल्ड डिस्प्ले मिल रहा है। इसकी पीक ब्राइटनेस 2,100 निट्स और रिफ्रेश रेट 120hz है। प्रोसेसर पर नजर डालें तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7025 अल्ट्रा चिपसेट मिलने वाला है।

इसमें ग्राफिक सपोर्ट के लिए IMG BXM-8-256 GPU भी दिया गया है। स्टोरेज ऑप्शन को देखें तो इसमें आपको 8GB से लेकर 256GB तक का ऑप्शन मिलता है। कैमरे की बात करें इसमें 50 मेगापिक्सल (MP) का रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 8 मेगापिक्सल (MP) का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः-Apple iOS 18.4 beta 2 Version Launch: कई गुना बढ़ जाएगी कैमरा क्वॉलिटी, जोड़ी गईं नई Emojis