पिछले सप्ताह टीज किए गए Vivo T4x 5G स्मार्टफोन की Launch Date इंडिया में कन्फर्म हो गई है। वीवो कंपनी ने अनाउंस किया है कि आने वाले 5 मार्च को इस स्मार्टफोन को India में Launch किया जाएगा। आइए जानते हैं कि Vivo T4x 5G स्मार्टफोन के क्या स्पेसिफिकेशन्स होने वाले हैं और यह आपको कितनी कीमत पर मिलेगा।

Vivo T4x 5G स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर होगा उपल्ब्ध

Vivo कंपनी ने जानकारी देते हुए कहा कि आने वाले बुधवार यानी 5 मार्च को कंपनी इंडियन मार्केट में Vivo T4x 5G स्मार्टफोन को उतारने वाली है। इसके लिए बड़े इवेंट का आयोजन भी किया जाएगा। इस इवेंट में दोपहर 12 बजे Vivo T4x 5G स्मार्टफोन के प्राइस, स्पेसिफिकेशन और सेल की Detail सार्वजनिक की जाएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि Vivo T4x 5G स्मार्टफोन ऑनलाइन फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Vivo T4x 5G स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन्स

Vivo T4x 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें आपको काफी तगड़ी बैटरी मिलने वाली है। कंपनी इसमें 6,500mAH की दमदार बैटरी ऑफर कर सकती है। अभी तक कंपनी ने T सीरीज के किसी भी फोन में इतनी बड़ी बैट्री ऑफर नहीं की है। Processor की बात करें तो वीवो Vivo T4x 5G स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर मिल सकता है।

यह मोबाइल 4 नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स चिपसेट पर बना है, जो कि 2.5GHz की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कैमरा सेटअप पर नजर डालें तो Vivo T4x 5G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिलने वाला है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल (MP) का मेन ओआईएस सेंसर मिल सकता है, जिसके साथ वाइड एंगल और एआई सेंसर भी होने की संभावना जताई जा रही है।

इतनी हो सकती है Vivo T4x 5G स्मार्टफोन की प्राइस

Vivo T4x 5G स्मार्टफोन की कीमत को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह इंडियन मार्केट में 15,000 रूपए के बजट में Launch हो सकता है। यह 14,999 रूपए के स्टार्टिंग प्राइस से लोगों के लिए अवेलेबल होगा। Leak Reports की मानें तो Vivo T4x 5G स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन प्रोंओ पर्पल और मरीन ब्लू कलर में पेश हो सकता है।

यह भी पढ़ेंः-नया AI मॉडल Hanyuan Turbo S हुआ लॉन्च, तेजी के मामले में DeepSeek को मिलेगी कड़ी टक्कर

हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।