युद्ध का तरीका अब पूरी तरह बदल गया है। Technology के बल-बूते देश अब अपने दुश्मन को मात देने में लगे हुए हैं। वर्तमान समय में ईरान और इजरायल के बीच जो तनाव चल रहा है, उसमें Drone War की ताकत एक बार फिर लोगों के सामने आ गई है। अब यह पारंपरिक मिसाइलों की तरह ही युद्ध में अहम भूमिका निभा रहे हैं और हमलों को सटीक तरीके से अंजाम दे रहे हैं।
अब इनकी भूमिका सिर्फ निगरानी तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि अब यह Warfare का हिस्सा बन गए हैं। भारत में ड्रोन तकनीक के मामले में दुनिया के किसी भी देश से पीछे नहीं है और आतंक का अड्डा बने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए पूरे विश्व को अपनी ड्रोन ताकत का अहसास करा चुका है। आइए आपको Top-5 Lethal Indian Drones के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे दुश्मन भी थर-थर कांपते हैं।
Top-5 Lethal Indian Drones : HAROP Drone

भारत के बेड़े में शामिल यह ड्रोन इजरायल की एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज द्वारा डेवलप किया गया है। यह दुश्मन की रडार प्रणाली की पहचान कर खुद टारगेट पर जाकर विस्फोट करता है। Top-5 Lethal Indian Drones में शामिल यह ड्रोन 9 घंटे तक लगातार उड़ान भरने में सक्षम है और इसकी मारक क्षमता 500 किलोमीटर की दूरी तक है। इसकी स्पीड 400 किमी प्रति घंटे है।
Heron Mark 2

2023 में इस ड्रोन को भारत ने Israel से खरीदा था। यह करीब 3,000 किलोमीटर उड़ान सीमा की क्षमता रखता है और 24 घंटे तक हवा में टिक सकता है। इसकी खास बात यह है कि यह काफी ऊंचाई से दुश्मन की हरकत पर पैनी नजर बनाए रखते हैं और जरूरत पर हमले भी करने में सक्षम है। इसकी स्पीड 277 किमी प्रति घंटे है।
Kamikaze Drone

यह भारत का स्वदेशी ड्रोन है, जो कि नेशनल एयरोस्पेस लेबोरेटरीज द्वारा तैयार किया गया है। Top-5 Lethal Indian Drones में शामिल Drone की टॉप स्पीड 180 किमी प्रति घंटे है और यह 1,000 किलोमीटर तक उड़ान भरने में सक्षम है। यह सिंगल यूज ड्रोन है और टार्गेट से टकरा जबरदस्त विस्फोट करता है।
Hermes 900

अडानी डिफेंस और इजरायल की एल्बिट सिस्टम ने इसे डेवलप किया है। Top-5 Lethal Indian Drones में शामिल यह 30 घंटे तक और 3,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ सकता है। यह टारगेट को सटीक तरीके से पहचानने और हाई रेजोल्यूशन की फोटोज को कैप्चर करने में सक्षम है।
MQ-9 Reaper
इसे दुनिया के सबसे घातक ड्रोन में गिना जाता है और यह अमेरिकी टेक्नोलॉजी से तैयार हुआ है। Top-5 Lethal Indian Drones में शामिल Drone 50,000 फीट की ऊंचाई तक उड़ाने भरने और 1,900 किलोमीटर तक जाने में सक्षम है। यह 482 किमी की प्रति घंटे की स्पीड से उड़ान भर सकता है।
यह भी पढ़ेंः-इस मैटेरियल की वजह से भारत में थम सकती है EV Production की रफ्तार, चीन ने लगाया पेंच