Top-5 Electric bike Under 1,00,000: बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है और लोग पेट्रोल वाहनों से Electric पर शिफ्ट हो रहे हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ Electric Bikes भी लोगों को खूब लुभा रही है और इसकी बिक्री भी बढ़ रही है।

अगर आप इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं तो इस आर्टिकल में हम आपको Top-5 Electric Bike Under 1,00,000 के बारे में बताने वाले हैं। यह बाइक्स शानदार फीचर्स के साथ ही एक लाख के बजट में आती हैं, जिसे आप खरीद कर हर महीने अच्छी खासी बचत कर सकते हैं।

Top-5 Electric Bike Under 1,00,000: Ola Roadstar X

यह बाइक ग्राहकों की काफी पसंदीदा बनकर उभरी है। ओला इलेक्ट्रिक बाइक को तीन बैटरी ऑप्शंस के साथ पेश करती है। इसमें आपको 2.5KWH, 3.5KWH और 4.5 KWH के बैटरी ऑप्शन मिलते हैं। रेंज की बात करें तो इसका टॉप वैरियंट सिंगल चार्ज में 252 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है, जो कि काफी बेहतरीन है। कीमत की बात करें तो इसे केवल आप 85,000 में खरीद सकते हैं।

Revolt RV1

Revolt RV1

मेड इन इंडिया यह बाइक काफी धांसू है और यह भी 2.2KWH और 3.4KWH बैटरी ऑप्शन के साथ आती है। रेंज को लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 160 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है। इसे फुल चार्ज करने में करीब 3 से 4 घंटे का समय लगता है। इस बाइक में Smartphone App और Voice Control जैसे कई धांसू फीचर्स भी दिए गए हैं। इसे आप 85,000 की कीमत में अपने घर ला सकते हैं।


Oben Rorr EZ

Oben Rorr EZ

स्पोर्टी लुक और मजबूत बिल्ड क्वालिटी वाली यह बाइक दो बैटरी ऑप्शन के साथ आती है। इसमें 2.6KWH और 4.4KWH की बैटरी दी गई है। Top-5 Electric Bike Under 1,00,000 में आने वाली या बाइक एक बार फुल चार्ज होने के बाद 175 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम है। इसमें डिजिटल डिस्प्ले और स्टाइलिश एक्सटीरियर दिया गया है। इसकी कीमत 90,000 से भी कम है और इसे आप खरीद कर हर महीने अच्छी खासी बचत कर सकते हैं।

Pure EV Eco Dryft 350

Pure EV Eco Dryft 350

परफॉर्मेंस के मामले में दमदार यह बाइक Top-5 Electric Bike Under 1,00,000 में शामिल है।इसमें आपको दो बैटरी का ऑप्शन मिलता है। इसमें 3KWH और 3.5 KWH की बैटरी दी गई है। एक बार फुल चार्ज करने के बाद इसे आप 171 किलोमीटर तक आराम से चला सकते हैं। कीमत की बात करें तो यह बाइक भी अंडर 1 लाख में आती है। स्लीक डिजाइन और हैंडलिंग आसान होने की वजह से इसे कॉलेज स्टूडेंट से लेकर दिल्ली रनिंग करने वाले लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

Tork Kratos

Tork Kratos Electric Bike

यह इलेक्ट्रिक सेगमेंट में आने वाली पहली ऐसी बाइक है, जो गियर के साथ आती है। इसमें 9 किलोवाट का मोटर दिया गया है और यह 100 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से फर्राटा भर सकती है। रेंज की बात करें तो यह फुल चार्ज होने के बाद 180 किलोमीटर तक चल सकती है। इस बाइक में आपको फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ ही डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी का ऑप्शन मिलता है। हालांकि यह बाइक 1.30 लाख रुपए की कीमत में आती है।

यह भी पढ़ेंः-Nothing Phone 3 : लॉन्च से पहले ही दिखा नया अवतार, बदले कैमरा डिज़ाइन और मिले दमदार फीचर्स