PriceKeeda Hindi
  • होम
  • फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरीज
English
  • होम
  • मनोरंजन
  • Son of Sardaar 2 का रिलीज हुआ टीजर, इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक

Son of Sardaar 2 का रिलीज हुआ टीजर, इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक

By Komal |

26 Jun 2025, 07:13 PM

Son Of Sardaar 2

'Raid-2' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद अजय देवगन अब एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म 'Son of Sardaar 2' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का दर्शकों को काफी समय से इंतजार था और अब उनकी उत्सुकता और भी बढ़ गई है, क्योंकि मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का पहला वीडियो टीजर रिलीज कर दिया है।

कैसा है Son of Sardaar 2 का टेलर

इस वीडियो में अजय देवगन एक बार फिर अपने पॉपुलर किरदार जस्सी रंधावा के रूप में जबरदस्त अंदाज में लौटते नजर आ रहे हैं। साथ ही इसमें कई अन्य सितारों की झलक भी देखने को मिल रही है, जो इस बार कहानी को और भी दमदार बनाने वाले हैं। 'Son of Sardaar 2' अब 25 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। एक्शन, ड्रामा और पंजाबी तड़के से भरपूर इस फिल्म से अजय देवगन एक बार फिर फुल-ऑन एंटरटेनमेंट देने के लिए तैयार हैं।

मृणाल ठाकुर और अजय साथ शेयर करेंगे स्क्रीन

'Son of Sardaar 2' में इस बार अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर की नई जोड़ी बनी है। यह पहली बार है जब ये दोनों सितारे स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। वहीं पंजाबी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री नीरू बाजवा भी फिल्म का हिस्सा हैं, जो कहानी में खास भूमिका निभाती नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में रवि किशन, कुबरा सेठ, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल, विंदू दारा सिंह, मुकुल देव और चंकी पांडे जैसे दमदार कलाकार भी शामिल हैं।

फैंस को बेसब्री से इंतजार

हाल ही में रिलीज हुए पोस्टर में इन सभी सितारों की झलक देखने को मिली है, जिसने फैंस की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। फिल्म का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है, जो इससे पहले कई सफल पंजाबी फिल्में बना चुके हैं। खास बात यह है कि अजय देवगन इस फिल्म के सह-निर्माता की भूमिका भी निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः- WhatsApp New AI Feature : 'Message Summaries' से अब अनरीड चैट्स पढ़ना हुआ बेहद आसान!

Next Article Begins

लेटेस्ट न्यूज़

Two-Wheeler

Two-Wheeler को क्यों मिलती है Toll Tax से छूट, जानिए क्या है कारण

Mahindra Bolero MaXX Pik-Up HD

लॉन्च हो गया Mahindra Bolero MaXX Pik-Up HD 1.9 CNG, इतनी है कीमत

Volvo XC60

Volvo XC60 ने हासिल किया खास मुकाम, अब तक बिक गईं इतने लाख यूनिट्स

Cyber Fraud

Cyber Fraud का हॉटस्पॉट बना AI, डिजिटल फ्रॉड के आंकड़े उड़ा देंगे होश

Tata Group

Tata Group ने हासिल किया ये खास मुकाम, अब तक नहीं कर पाई कोई कंपनी

Flipkart

Flipkart छोटे शहरों के छोटे व्यापारियों को कर रहा टारगेट, होगा जोरदार फायदा

Adani

लोगों को मिलेगी सस्ता स्वास्थ्य सेवा, Adani Foundation ने इस संस्था से मिलाया हाथ

Toll Tax

दोपहिया वाहन चालकों को भी देना होगा Toll Tax, नितिन गडकरी ने दी ये जानकारी

Pricekeeda logo
linkedin-app rss-square-color

लोकप्रिय श्रेणी

  • फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटोमोबाइल

Copyright © 2024 PriceKeeda. All Rights Reserved.

हमसे संपर्क करें हमारे बारे में गोपनीयता एवं कुकीज़ नीति DMCA डिस्क्लेमर कॉपीराइट सूचना Sitemap News Feed Google News Sitemap
Loading...

Get Latest News Alerts From PriceKeeda Hindi.

You will receive the latest updates on tech news throughout the day. You can manage them whenever you need in browser settings.