भारत के सबसे भरोसेमंद माने जाने वाले Tata Group ने एक और खास मुकाम हासिल किया है। यह देश की सबसे वैल्यूएबल ब्रांड बन गया है, जिसकी ब्रांड वैल्यू में 10% का शानदार इजाफा हुआ है। यह देश का पहला ऐसा ब्रांड बन गया है, जिसने 30 बिलियन डॉलर के आंकड़े को पार करने में सफलता हासिल की है।
Tata Group की वजह से इतना रह सकता है जीडीपी ग्रोथ
ब्रांड वैल्युएशन कंसल्टेंसी फर्म ब्रांड फाइनेंस की लेटेस्ट इंडिया 100 की रिपोर्ट में Tata Group को यह खास उपलब्धि मिली है और इंडिया 100 रैंकिंग में कंपनी की टोटल ब्रांड वैल्यू करीब 236.5 बिलियन डॉलर है। जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि फाइनेंशियल ईयर 26 के लिए देश का जीडीपी ग्रोथ करीब 6 से 7% के आस-पास रहने वाला है। इसके अलावा घरेलू स्तर पर डिमांड काफी बढ़ेगी, पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप और पूंजीगत व्यय के आधार पर वैश्विक अस्थिरता से निपटते हुए भारतीय कंपनियों इसका भरपूर फायदा उठा सकती हैं।
इंफोसिस ने हासिल किया दूसरा स्थान
ब्रांड वैल्युएशन कंसल्टेंसी फर्म ब्रांड फाइनेंस की लेटेस्ट इंडिया 100 की रिपोर्ट में Tata Group के बाद इंफोसिस का नाम आया है। यह देश की दूसरी सबसे ज्यादा ब्रांड वैल्यू वाली कंपनी है। इसकी ब्रांड वैल्यू में करीब 15% की उछाल दर्ज की गई है और यह 16.3 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। इसके अलावा जारी की गई रैंकिंग में तीसरे नंबर पर एचडीएफसी ग्रुप रहा है, जिसकी ब्रांड वैल्यू में भी उछाल दर्ज की गई है। यह ब्रांड वैल्यू 37% बढ़कर 14.2 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है।
जोमैटो ने दिखाया अपना जलवा
ब्रांड वैल्युएशन कंसल्टेंसी फर्म ब्रांड फाइनेंस की लेटेस्ट इंडिया 100 रिपोर्ट में Zomato का जलवा देखने को मिला है। जोमैटो, जिसे अब इटरनल नाम से रीब्रांड किया गया है, यह कंपनी 1 बिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ लिस्ट में 39वें स्थान पर काबिज है। इसके अलावा चौथे नंबर पर रही एलआईसी की ब्रांड वैल्यू 35% बढ़ी है और यह 13.6 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है। एचसीएलटेक की ब्रांड वैल्यू में 17 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है और 8.9 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है।
यह भी पढ़ेंः-Flipkart छोटे शहरों के छोटे व्यापारियों को कर रहा टारगेट, होगा जोरदार फायदा
हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।