परीक्षार्थियों के लिए अच्छी खबर है। SSC GD Constable Answer Key घोषित हो गई है और इसे SSC GD Constable लिखित परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले परीक्षार्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको परीक्षा दिनांक और शिफ्ट के मुताबिक GD Answer Key एंटर करनी होगी। इसके बाद आप SSC GD Constable Answer Key को डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC GD Constable Answer Key का लिंक हुआ एक्टिव
SSC GD Constable Answer Key का डाउनलोड लिंक अब एक्टिव हो गया है। इस लिंक पर जाकर परीक्षार्थी रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर या पासवर्ड की सही जानकारी भरने के बाद इस चेक कर सकते हैं। बता दें कि SSC GD Constable के 39,481 पदों पर 4 फरवरी से 25 फरवरी तक विभिन्न पालियों में ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी।
SSC GD Constable Answer Key के जरिए अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में अपने संभावित स्कोर को आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके अलावा Answer Key चेक करते समय अगर अभ्यर्थी को जिन प्रश्नों के उत्तर पर सस्पेंस है, वह उन उत्तरों पर ऑनलाइन आपत्ति भी जता सकते हैं।
ऐसे चेक करें एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर-की
SSC GD Constable Answer Key 2025 का लिंक आज शाम 5ः40 बजे से Active हो चुका है। इस लिंक के जरिए अभ्यर्थी विभिन्न स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आंसर-की को चेक कर सकते हैं। सबसे पहले अभ्यर्थी को SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां से आप आंसर-की सेक्शन में चले जाएंगे। इसके बाद अब SSC GD Constable Answer Key डाउनलोड लिंक पर क्लिक करना होगा।
लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या पासवर्ड आदि जानकारी को अच्छे तरीके से भरना होगा। सारी डिटेल submit करने के बाद आपके सामने आंसर-की और प्रतिक्रिया शीट का लिंक खुल जाएगा। यहां अब आप अपने प्रश्नों के सही उत्तर देख लें और PDF फाइल को फ्यूचर के लिए सेव कर लें।
संभावित स्कोर का लगा सकते हैं अंदाजा
SSC GD Constable Answer Key के जरिए आप अपने संभावित स्कोर का पहले ही अंदाजा लगा सकते हैं। प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों को निपटाने के बाद SSC GD लिखित परीक्षा की फाइनल कुंजी जारी की जाएगी। दरअसल, लिखित परीक्षा इस गवर्नमेंट जॉब के लिए पहला स्टेप है। इसके बाद फिजिकल, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जानिमेशन के स्टेप्स से भी आपको गुजरना होगा।
यह भी पढ़ेंः-Apple iOS 18.4 beta 2 Version Launch: कई गुना बढ़ जाएगी कैमरा क्वॉलिटी, जोड़ी गईं नई Emojis