Global market में आज लगातार तीसरे दिन मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान American Market में बढ़त के साथ कारोबार जारी रहा। Dow Jones Futures में भी आज मजबूती के साथ कारोबार होता देखा जा रहा है। पिछले सत्र के दौरान यूरोपीय Market में Sell-off का दबाव रहा। वहीं, एशियाई Market में आज आमतौर पर तेजी का रुख रहा। पिछले सत्र के दौरान American Market में उत्साह का माहौल रहा।
Market में आखिरी समय में रहा मिला जुला संकेत
हालांकि, आखिरी समय में Profit Booking के चलते Wall Street index मिले-जुले नतीजों के साथ बंद हुए। S&P 500 इंडेक्स 0.02 अंकों की सांकेतिक गिरावट के साथ 6,092.16 अंकों पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक ने पिछले सत्र का कारोबार 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 19,973.55 अंकों पर खत्म किया। Dow Jones Futures आज 0.16 फीसदी की छलांग लगाकर फिलहाल 43,052.29 अंकों पर कारोबार कर रहा है।
खरीदारी का रहा रुख
पिछले सत्र के दौरान यूरोपीय Market में लगातार Sell-off देखने को मिली। FTSE Indices 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 8,718.75 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी सूचकांक ने पिछले सत्र का कारोबार 0.77 फीसदी की गिरावट के साथ 7,558.16 अंक पर समाप्त किया।
इसके अलावा DAX Index 143.25 अंक यानी 0.61 फीसदी की गिरावट के साथ 23,498.33 अंक पर बंद हुआ। एशियाई Market में भी आज खरीदारी का रुख देखने को मिल रहा है। 9 एशियाई Market में से 7 के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि दो सूचकांक कमजोर होकर लाल निशान में हैं।
Nikkei Index ने लगाई छलांग
KOSPI Index में आज बड़ी गिरावट आई है। फिलहाल यह सूचकांक 1.79 फीसदी की गिरावट के साथ 3,053.59 अंक पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह Hang Seng Index 105.60 अंक यानी 0.43 फीसदी की गिरावट के साथ 24,369.07 अंक पर पहुंच गया है।
वहीं गिफ्ट निफ्टी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 25,305.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान Weighted Index 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ 22,519.20 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। निक्केई इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल यह इंडेक्स 511.42 अंक यानी 1.31 फीसदी उछलकर 39,453.49 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।
यह भी पढ़ेंः-Trump New T1 Phone : क्या सच में है यह 'Made in America' या सिर्फ एक मार्केटिंग स्टंट?