केंद्र की मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया, जिससे गौतमबुद्धनगर यानी नोएडा में नौकरियों की बारिश होने वाली है। सरकार ने यहां पर 417 करोड़ रूपए की लागत से Electronic Manufacturing Cluster यानी EMC बनाने का फैसला लिया है। इसका मुख्य उद्देश्य लोकल इनोवेशन के साथ मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना है।

2,500 करोड़ का होगा निवेश

Electronic Manufacturing Cluster को लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस क्लस्टर में 2,500 करोड़ रूपए का निवेश आने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर तो तैयार होगा ही, करीब 15,000 नई नौकरियां भी पैदा होंगी। कहा कि सरकार देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने पर फोकस कर रही है और Noida में स्थापित किया जाने वाला प्रोजेक्ट उसी कदम का एक हिस्सा है।

Electronic Manufacturing Cluster: बनेंगे ये इलेक्ट्रॉनिक सामान

नोएडा में 417 करोड़ रूपए की लागत से तैयार किए जाने वाले Electronic Manufacturing Cluster में खास तौर से इलेक्ट्रॉनिक सामानों को बनाने पर फोकस किया जाएगा। यहां पर कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे टीवी और फ्रिज, ऑटोमोटिव और इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रानिक्स यानी गाड़ियों और उद्योगों में यूज किए जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक्स, मेडिकल डिवाइस, कंप्यूटर हार्डवेयर और कम्युनिकेशन इक्विपमेंट्स यानी मोबाइल, टॉवर आदि का डेवलप किया जाएगा।

ये करेगी तैयारी

Electronic Manufacturing प्रोजेक्ट को यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा पूरा किया जाएगा। सबसे खास बात यह है कि यह यमुना एक्सप्रेसवे, इस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और आने वाले पलवल-खुर्जा एक्सप्रेसवे के नजदीक होगा, जिससे यहां पर सामान लाने व ले जाने में काफी आसानी होगी।

यह रेलवे स्टेशन और जेवर इंटरनेशल एयरपोर्ट से भी काफी कम दूरी पर है। इसके अलावा इस क्लस्टर के आस-पास मेडिकल डिवाइस पार्क, MSME, अपैरल पार्क और एविएशन हब जैसे इंडस्ट्रियल जोन पहले से मौजूद हैं। ऐसे में सरकार द्वारा बनाए जाने वाले इस क्लस्टर को तेजी से उड़ान मिलेगी।

यह भी पढ़ेंः-108 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आएगा Honor X9c Smartphone, बैटरी भी मिलेगी धांसू

हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।