जैसा भाजपा सरकार ने दिल्ली की जनता से यह वादा किया था कि महिलाओं के खाते में हर महीने 2500 रूपये डालें जायेंगे। लेकिन यह पैसे कब तक दिल्ली कि महिलाओं के खाते में आएंगे, इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन अब इस पर पूरी तरह से पर्दा उठ गया है कि आखिर कब तक महिलाओं के खाते में यह 2500 रूपये आएंगे।

आपको बताते चले कि हाल ही में हुए दिल्ली विधान सभा चुनाव में भाजपा ने केजरीवाल कि आम आदमी पार्टी को एक बहुत बड़े अंतर से हराया है। भाजपा ने पूरे बहुमत के साथ दिल्ली चुनाव को जीता है। लगभग 29 साल बाद BJP ने दिल्ली पर अपना कब्ज़ा जमाया है।

BJP: आज है शपथग्रहण समारोह

कल भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए रेखा गुप्ता के नाम को आगे किया है। आज दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। साथ ही अरविन्द केजरीवाल को हराने वाले BJP के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा दिल्ली के डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेंगे। इस शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के साथ अन्य बड़े मंत्री के भी शामिल होने की सम्भावना है।

Bjp Nominated Rekha Gupta As Delhi Cm

कब मिलेंगे 2500 रूपये?

आम आदमी पार्टी के महिलाओं को 2100 रूपये देने की घोषणा के बाद BJP ने भी अपने मैनिफेस्टो में महिलाओं को हर महीने 2500 रूपये देने की घोषणा की थी। जब से भाजपा ने चुनाव जीता है तब से महिलाएं 2500 रूपये के अनुदान के लिए किसी की प्रकार की खबर को सुनना चाह रही थी। तो इसी बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में नामित रेखा गुप्ता ने कहा है कि महिलाओं को मिलने वाले 2500 रूपये की पहली किश्त 8 मार्च को महिलाओं के बैंक खाते में पहुँच जाएगी।

आपको बताते चलें कि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। भाजपा सरकार इसी दिन महिलाओं के खाते में पैसे को ट्रांसफर करेगी। हालाकिं बीजेपी गवर्नमेंट की तरफ से अभी तक इस बारे में कोई भी नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया है की आखिर किन महिलाओं को और किस आधार पर यह पैसे बैंक खाते में ट्रांसफर किये जायेंगे।

यह भी पढ़े:- iPhone 16e: ख़त्म हुआ इंतज़ार, एप्पल ने लांच किया पावरफुल प्रोसेसर के साथ सबसे सस्ता आईफोन