Mahindra Bolero सालों से भारतीय बाजार पर राज कर रही है। दमदार परफॉर्मेंस के साथ ही मजबूत बिल्ड क्वॉलिटी के चलते यह ग्राहकों की आज भी पसंदीदा बनी हुई है। महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी अब न्यू जेनरेशन की महिंद्रा बोलेरो पर काम कर रही है और इसकी Testing भी शुरू कर दी गई है। कहा जा रहा है कि New Mahindra Bolero बिल्कुल मिनी डिफेंडर की तरह ही दिखने वाली है और कंपनी इसे 15 अगस्त 2025 को एक कॉन्सेप्ट मॉडल के रूप में पेश कर सकती है।

डिजाइन में होगा बड़ा बदलाव

New Mahindra Bolero को लेकर कहा जा रहा है कि यह अब तक सबसे डिजाइन और तकनीकी अपडेट के साथ पेश की जाने वाली है। हाल ही में Spot की गई तस्वीरों से साफ है कि यह पहले की अपेक्षा काफी मस्कुलर दिखाई देगी।

काफी हद तक यह मिनी डिफेंडर की तरह जनर आएगी। इसमें हाई शोल्डर लाइन और चौड़ा स्टांस इसे दमदार और रग्ड लुक देने वाला है। कहा जा रहा है कि कंपनी इसे 4 मीटर से कम लंबाई में पेश कर सकती है। फ्रंट एंड पर पूरी तरह नई डिजाइन देखने को मिलेगी। इसमें अपडेटेड ग्रिल के साथ मॉडर्न एलईडी हेडलैम्प्स और नया सरफेस मिल सकता है। फ्लश टाइप डोर हैंडल भी इसमें दिया जा सकता है।

मिल सकता है रियर सस्पेंशन

New Mahindra Bolero को लेकर यह रिपोर्ट भी सामने आई है कि कंपनी इसमें इंडिपेंडेंट रियर सस्पेंशन भी दे सकती है, जिसके चलते इसकी राइड पहले की अपेक्षा और अधिक बेहतर हो जाएगी। इसे न्यू फ्लेक्सिबल आर्किटेक्चर पर डेवलप किया जा रहा है, जो कि Multi Energy Supportive होने वाली है। यह डीजल, पेट्रोल, हाइब्रिड के साथ फुली इलेक्ट्रिक वेरिएंट को भी सपोर्ट करने में पूरी तरह सक्षम होने वाली है। अगर ऐसा होता है तो एक बार फिर महिंद्रा बोलेरो शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में धमाल मचाने वाली है।

New Mahindra Bolero : फीचर्स

New Mahindra Bolero की फीचर्स को लेकर जो चीजें सामने आई हैं, वह इसे टेक्नोलॉजी से लैस एक स्मार्ट एसयूवी में बदल देगी। इसमें सनरूफ के साथ एडास, बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कनेक्टेड कार फीचर्स और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी दिया जा सकता है। कहा जा रहा है कि इसे 2026 की पहली छमाही में Launch किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ेंः- TVS Electric 3Wheeler Launch : प्रदूषण के खिलाफ TVS मोटर का बड़ा कदम, 2025-26 तक सड़कों पर दौड़ेंगी 500 इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर