मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2025) में ucloudlink ने दुनिया का पहला Petphone लॉन्च कर दिया है। इसके जरिए अब अपने पालतू जानवरों से बातचीत कर सकेंगे और Health की मॉनीटरिंग भी काफी आसानी से कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है Petphone की खासियत और इसे कैसे आप यूज कर पाएंगे।

Petphone: ucloudlink के लेटेस्ट इनोवेशन से चौंकाया

3 मार्च से MWC2025 की शुरूआत के बाद से ही टेक कंपनियां अपने-अपने Innovations को पेश कर रही हैं। ucloudlink कंपनी ने Petphone पेश करके पूरी दुनिया को चौंका दिया है। यह मोबाइल डेटा टैरिफ शेयरिंग में एक ग्लोबल कंपनी है। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में कंपनी ने ग्लोबल फर्स्ट नेटवर्क थीम के तहत Petphone को पेश किया है।

खासतौर से पेट के लिए बनाया गया Petphone

ucloudlink कंपनी का कहना है कि यह दुनिया का पहला Petphone है। इस फोन को खासतौर से पालतू जानवरों के लिए बनाया गया है। इस फोन की मदद से अब पेट और उसके मालिक के बीच दोतरफा बातचीत हो सकती है। इसमें Live call से लेकर हेल्थ मॉनीटरिंग (health Monitoring) तक के फीचर भी दिए गए हैं।

AI फीचर्स से लैस है पहला Petphone

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में पेश किया गया पहला Petphone तमाम एडवांस AI फीचर्स से लैस है। इस फोन में लाइव कॉल्स, सेफ्टी के लिए 6-टेक ग्लोबल पोजीशनिंग और AI हेल्थ मॉनीटरिंग जैसे तमाम तमाम सारे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। Petphone का सीधा-सीधा मतलब है कि जिस तरह दो इंसान मोबाइल के जरिए आपस में बातचीत करते हैं, ठीक उसी तरह अब इंसान अपने पालतू जानवर से भी बातचीत कर सकेंगे।

पेट लेवर्स के लिए बड़ा तोहफा

Petphone के जरिए आप Pets की एक्टिविटी और हेल्थ को काफी आसानी से track कर सकेंगे। यह Innovation दुनिया भर के पेट लेवर के लिए बहुत बड़ा तोहफा साबित होने वाला है। Petphone के अलावा ucloudlink ने कई दूसरे भी कमाल के फीचर्स लॉन्च किए हैं। कंपनी ने eSIM TRIO भी लॉन्च किया है। इसके जरिए यूजर्स ओटीए सिम, ईसिम और क्लाउडसिम टेक्नोलॉजी मिलने वाले हैं। यह यूजर्स को ग्लोबल कवरेज देता है और आपको इंटरनेशनल रोमिंग से भी राहत मिलती है।

यह भी पढ़ेंः-Apple Air Launch: एप्पल सीईओ टिम कुक ने लीक्स पर लगाया ब्रेक, इस हफ्ते लॉन्च करने की तैयारी

हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।