आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर पूरी दुनिया में होड़ मची हुई है और अब Amazon AI Model भी मार्केट में आने वाला है। OpenAI समेत दूसरी कंपनियों के AI Tools को टक्कर देने के लिए अब Model लॉन्च करने जा रही है। खबरों की मानें तो इस साल जून महीने तक कंपनी का एडवांस्ड रीजनिंग कैपेबिलिटीज से लैस AI Model लॉन्च हो सकता है।

Amazon AI Model : AI के साथ अपग्रेड हुआ था Alexa

इससे पहले कंपनी ने इसकी झलक पेश कर दी थी। पिछले साल दिसंबर महीने में Amazon ने इसको लेकर ऐलान किया था और यह कंपनी जनरेटिव एआई मॉडल की Nova सीरीज के तहत इसे लॉन्च कर सकती है। बता दें कि हाल ही में कंपनी ने अपने पॉपुलर प्रोडक्ट Alexa को एआई के साथ अपग्रेड किया था। जिसके बाद लोग संभावना जता रहे थे कि जल्द ही Amazon AI Model बाजार में उतर सकता है।

कम लागत और बेहतर परफॉर्मेंस पर जोर

Amazon AI Model को लेकर चर्चा है कि कंपनी अपने मॉडल में हाइब्रिड अप्रोच को अपना सकती है। इसकी वजह से ये सवालों के जवाब तुरंत दे सकेगा और जरूरत पड़ने पर मुश्किल सवालों के जवाब देने के लिए रीजनिंग का भी इस्तेमाल करेगा।

कंपनी की योजना इस मॉडल को कम लागत और बेहतर परफॉर्मेंस के जरिए मार्केट में मौजूद AI Models को टक्कर देने की है। बता दें कि एआई रीजनिंग मॉडल को अलग-अलग तरीकों और थिंकिंग के आधार पर जटिल समस्याओं का हल करने व उनका जवाब देने के लिए Design किया जाता है।

Amazon ने एंथ्रोपिक में किया है भारी निवेश

Amazon AI Model को कंपनी एक्सटर्नल परफॉर्मेंस इवेल्यूशन में Top-5 में शामिल होना चाहती है। इस इवेल्यूशन में किसी भी AI Model को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और मैथ्स रीजनिंग समेत अलग-अलग पैमानों पर उसकी परख की जाती है।

दरअसल, Amazon ने एंथ्रोपिक में भारी-भरकम निवेश किया है। एंथ्रोपिक ने पिछले दिनों दुनिया के पहले हाइब्रिड रीजनिंग मॉडल Claude 3.7 Sonnet का ऐलान किया था। ऐसे में एंथ्रोपिक को भी Amazon टक्कर देने की तैयारी में है। अमेजन के मॉडल से दुनिया की दिग्गज कंपनियों के एआई मॉडल्स को तगड़ी चुनौती मिलनी तय है।

यह भी पढ़ेंः-निवेश योजनाओं के नाम पर Deepfake न बना दें कंगाल, SBI ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।