ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी की नेता Kemi Badenoch ने कहा है कि माता-पिता को GTA 6 की हिंसक सामग्री से ज़्यादा इस बात की चिंता करनी चाहिए कि बच्चे इसे कितनी देर खेलते हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें किसी खास गेम से ज़्यादा इस बात की चिंता है कि लोग किसी गेम पर कितना समय बिताते हैं ("I would be more worried about the amount of time people were spending on a game than the game specifically")। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें उस बच्चे की ज़्यादा फिक्र होगी जो दिन भर अपने कमरे में गेम खेलता रहे, न कि उस बच्चे की जो आधे घंटे खेलने के बाद बाहर जाकर कुछ और करे ("I'd be more worried about a kid who played it all day, who was in their bedroom all day, than one who spends half an hour on it and then went outside to do something else.")।

Badenoch के अनुसार उनकी यह राय उनके अपने बचपन के अनुभवों पर आधारित है। उन्होंने माना कि उन्होंने Grand Theft Auto कभी नहीं खेला है, लेकिन वह जानती हैं कि लोग इसके कंटेंट को लेकर चिंतित हैं ("I haven't played Grand Theft Auto, I know people are worried about the game content")।

ये बातें एक पत्रकार वार्ता में कहीं गईं, जिसका प्रसारण हुआ। यह बयान उस समय आया जब कंजर्वेटिव पार्टी ने अपनी शिक्षा नीति की घोषणा की। इस शिक्षा नीति में स्कूलों में बच्चों के स्क्रीन टाइम को कम करने की मांग की गई है। उनके मुताबिक़ स्कूल के लैपटॉप बजट से पैसा हटाकर फिज़िकल टेक्स्टबुक पर लगाया जाएगा।

GTA 6 को Rockstar Games बना रही है। यह गेम PlayStation 5 और Xbox Series X/S के लिए 19 नवंबर को लॉन्च होगा। ESRB ने गेम में खून, गोर, तीव्र हिंसा और नग्नता होने की चेतावनी दी है। ESRB ने इसे केवल वयस्कों के लिए रेट किया है।