9 Jun, 2025

BY: Komal

जीवन में शांति पाने के कई तरीके हैं, सुकून देने वाला तरीका है 'फॉरेस्ट बाथिंग' यानी जंगल में जाकर प्रकृति के साथ समय बिताना। इसके कई फायदे हैं। ऐसा करने से हमारे शरीर का तनाव कम होता है, दिमाग शांत रहता है और एकाग्रता बढ़ती है।

हम ज़्यादा खुश और तरोताज़ा महसूस करते हैं। फॉरेस्ट बाथिंग की विधि जापान से आई है, जहाँ इसे 'शिनरिन योकू' के नाम से जाना जाता है। फॉरेस्ट बाथिंग का नाम सुनकर ऐसा लगता है कि इसमें जंगल में नहाना शामिल है, लेकिन ऐसा नहीं है।

इसमें पानी से नहाना शामिल नहीं है। फॉरेस्ट बाथिंग के तहत आप किसी जंगल, बगीचे या हरे-भरे इलाके में जाते हैं। आप वहाँ की हवा को महसूस करते हैं, पेड़ों के बीच चलते हैं, पत्तियों को देखते हैं, पक्षियों की आवाज़ सुनते हैं, आदि, जिससे दिमाग और शरीर दोनों तरोताज़ा हो जाते हैं।

जापान और दक्षिण कोरिया में कई शोध हुए हैं जिनसे पता चला है कि 'शिनरिन योकू' यानी वन स्नान से हमारे शरीर और दिमाग को कई फायदे होते हैं। इससे तनाव और रक्तचाप कम होता है। ध्यान केंद्रित करने की शक्ति बढ़ती है।

मूड बेहतर होता है। आप भीतर से खुश और शांत महसूस करते हैं। इस पर साल 2022 में एक और शोध हुआ, जिसमें पाया गया कि अगर आप हरियाली और प्राकृतिक वातावरण में कोई हल्की-फुल्की गतिविधि करते हैं।

जैसे टहलना, साइकिल चलाना आदि, तो इसका आपके दिल की सेहत पर अच्छा असर पड़ता है। जंगल या हरी-भरी जगहों पर ऑक्सीजन ज्यादा होती है।

जब आप ऐसी जगह जाते हैं और गहरी सांस लेते हैं, तो आपके शरीर को ज्यादा ऑक्सीजन मिलती है। इससे खून में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है। साथ ही आपका दिमाग भी बेहतर तरीके से काम करता है।

Thanks For Reading!

Next: आखों की सभी समस्याओं का इलाज हैं चीजें, त्वचा के लिए भी वरदान

Read Next