10 Jun, 2025

BY: Komal

आखों की सभी समस्याओं का इलाज हैं चीजें, त्वचा के लिए भी वरदान

बढ़ते स्क्रीन टाइम के इस दौर में आंखों से पानी आना, जलन, सूजन, दर्द और आंखों की रोशनी कमजोर होना जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे में अपनी डाइट में हेल्दी फूड्स को शामिल करके इन समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

इस लिस्ट में करेला के साथ-साथ मीठे रसीले आम का नाम भी शामिल है। गाजर, करेला, आम, शकरकंद, काजू और अन्य खाद्य पदार्थ आंखों को स्वस्थ रखते हैं। इनका रोजाना सेवन करने से न सिर्फ आंखों की रोशनी बढ़ती है, बल्कि यह संपूर्ण स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है।

इसे सूप के तौर पर भी लिया जा सकता है, जो लोग इसे सब्जी के तौर पर नहीं खा सकते, वे इसका हलवा भी खा सकते हैं। गाजर को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए, क्योंकि यह आंखों के साथ-साथ पूरे शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ गाजर के साथ रसीले और फलों के राजा आम खाने की सलाह देते हैं। आम खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।

इसमें बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए होता है, जो मोतियाबिंद जैसी समस्याओं को रोकने में मददगार है। करेला आंखों की रोशनी को मजबूत करने के साथ-साथ डार्क सर्कल्स को कम करने में भी मददगार है।

सूखे मेवों की बात करें तो काजू में भी भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं, जो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसमें ज़ेक्सैंथिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो आंखों को प्रदूषण और यूवी किरणों से बचाता है।

यह रेटिना पर एक सुरक्षात्मक परत बनाता है, जिससे आंखों में संक्रमण का खतरा कम होता है। आंखों की सुरक्षा में मददगार और पोषक तत्वों से भरपूर शकरकंद का सेवन आंखों को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखता है।

Thanks For Reading!

Next: यूं ही नहीं फलों का राजा है आम, स्वाद ही नहीं ये गुणों से है भरपूर

Read Next