महिंद्रा एंड महिंद्रा की सभी कारें वैसे सभी ग्राहकों की पसंदीदा हैं लेकिन कुछ कारें लोगों के दिलों में उतर गई हैं। Mahindra XUV 700 भी 7 सीटर कार के रूप में ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है। खास बात है कि ग्राहक इसे पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में खरीद सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको Mahindra XUV 700 के लोन डिटेल के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं।

Mahindra XUV700: Price

Mahindra XUV700 के प्राइस की बात करें तो इसकी शुरूआती एक्स-शोरूम प्राइस 13,90,000 रूपए है, जबकि इसका टॉप मॉडल 25,75,000 रूपए तक आता है। अगर आप पेट्रोल वेरिएंट में आने वाले इसके सबसे सस्ते मॉडल एमएक्स को खरीदते हैं तो इसकी ऑन रोड प्राइस 16,92,000 रूपए है।

इतना करना होगा Down Payment

अगर आप 16,92,0000 रूपए की कीमत में आने वाले Mahindra XUV700 को खरीदते हैं तो इसके लिए आपको 1.69 लाख रूपए डाउन पेमेंट करना होगा। इतना डाउन पेमेंट करने के बाद आपको बैंक से 15.23 लाख रूपए का लोन कराना होगा। हालांकि, आपका इस गाड़ी को खरीदने पर लोन कितना अप्रूव्ड होगा और उस पर कितना इंटरेस्ट रेट लगेगा, यह आपके Credit Score पर निर्भर करता है।

इतनी देनी होगी EMI

15.23 लाख रूपए का बैंक लोन अगर आपको 9 फीसदी की ब्याज दर पर अगर 4 साल यानी 48 महीनों के लिए मिल जाता है तो आपको हर महीने 38,000 रूपए की ईएमआई चुकानी पड़ेगी। इसके अलावा अगर आप Mahindra XUV700 पर लोन 9 फीसदी की ब्याज दर से 5 साल यानी 60 महीनों के लिए मिल जाता है तो आपको 32,000 रूपए की ईएमआई हर महीने भरनी होगी।

6 साल की प्लान

इसी तरह अगर आप इसे खरीदने के लिए बैंक लोन को 6 साल यानी 72 महीनों के लिए करा लेते हैं तो आपको हर महीने 27,500 रूपए की किस्त बैंक को देनी होगी। इसके अलावा अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है और आप बैंक से लोन टेन्योर को 7 साल यानी 84 महीनों के लिए करा लेते हैं तो आपको हर महीने 24,500 रूपए की EMI भरनी होगी। हालांकि, बैंक से लोन लेते समय बैंक डॉक्यूमेंट्स को ध्यान से पढ़ें और उसकी पूरी तरह जांच कर लें। वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ेंः-UAE नहीं अमेरिका भारत को भेज रहा सबसे ज्यादा काला सोना, नहीं जानते होंगे ये वजह