Electric Vehicles को खरीदने के लिए लोगों को सरकारें काफी तेजी से प्रोत्साहित कर रही हैं। लोगों को डीजल और पेट्रोल वाहनों की जगह ईवी को खरीदने के लिए तरह-तरह के बेनिफिट्स भी दी जा रही है। केंद्र सरकार जहां पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत ईवी पर छूट Offer कर रही है, वहीं राज्य सरकारें भी अलग-अलग तरीके से अपने राज्य के नागरिकों को लाभ दे रही है। अगर आप महाराष्ट्र राज्य में रहते हैं तो आपके पास इलेक्ट्रिक व्हीकल की खरीद पर 2 लाख रूपए तक की बचत करने का मौका है। आइए आपको बताते हैं Discount on Electric Vehicle की पूरी डिटेल।
Discount on Electric Vehicle : नई ईवी पॉलिसी का किया ऐलान
महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सरकार ने हाल ही में अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को लागू किया है। इसमें ग्राहकों को EV की तरफ प्रोत्साहित करने के लिए Discount on Electric Vehicle देने की बात भी कही गई है। पॉलिसी में कहा गया है कि साल 2030 तक राज्य के अंदर पंजीकृत होने वाले नए वाहनों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के रजिस्ट्रेशन को 30% तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर टोल टैक्स पर भी छूट देने की बात कही गई है।
2 लाख तक की मिलेगी छूट
नई पॉलिसी में कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति ट्रांसपोर्ट पर्पज यानी Taxi Service के लिए इलेक्ट्रिक कार को खरीदता है तो उसे 2 लाख रूपए तक की सब्सिडी दी जाएगी। इस प्राविधान का फायदा राज्य की करीब 25,000 कारों को मिलने वाला है। ट्रांसपोर्ट को छोड़कर अलग से इस्तेमाल के लिए अगर कोई ईवी खरीदता है तो Discount on Electric Vehicle के तहत उसे 10,000 रूपए से लेकर 1,50,000 तक की सब्सिडी देने का ऐलान किया गया है।
बस पर 20 लाख की मिलेगी Subsidy
अगर कोई Electric Bus की खरीद कर रहा है तो सरकार उसे 20 लाख रूपए तक की सब्सिडी ऑफर कर रही है। इसका फायदा करीब 1,500 इलेक्ट्रिक बसों को मिलने वाला है। प्राइवेट से लेकर सिटी बस की खरीद पर सरकार ने यह सब्सिडी देने की बात कही है। इस तरह से करीब 3,000 बसों का इसका फायदा मिलेगा। अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर या तिपहिया वाहन भी खरीदते हैं तो इस पर भी अच्छी-खासी Subsidy मिलने वाली है।
यह भी पढ़ेंः-जुलाई में लॉन्ज होंगे ये तीन गजब के इलेक्ट्रिक स्कूटर, दिखने में भी जबरदस्त
हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।