AI Revolution : आज के तेज़ी से बदलते दौर में एक बड़ा सवाल कई लोगों के ज़हन में घूम रहा है – क्या हमारी नौकरी Artifical Intelligence (AI) की वजह से खतरे में पड़ सकती है? आने वाले 5 से 10 वर्षों के भीतर AI Technology रोजगार को गहराई से प्रभावित कर सकती है। उन्होंने कहा कि यह Change केवल मामूली नहीं होगा, बल्कि Job Market में एक बड़े बदलाव की Foundation रखेगा।
AI Revolution : कुछ करियां खत्म होंगी, लेकिन नई अवसर भी आएंगे
AI Revolution : हसाबिस के मुताबिक, "हर बड़ी टेक्नोलॉजिकल क्रांति की तरह AI भी कुछ नौकरियों को बाधित करेगा, लेकिन साथ ही यह नए और ज्यादा वैल्यूएबल अवसर भी पैदा करेगा।"
हसाबिस का मानना है कि जैसे 1990 के दशक में इंटरनेट ने दुनिया को एक नई दिशा दी और 2000 के बाद स्मार्टफोन ने जीवनशैली और काम करने के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया, ठीक उसी तरह, जनरेटिव एआई — जैसे ChatGPT और Gemini — आने वाले वर्षों में न केवल हमारी सोच और संवाद की शैली को रूपांतरित करेंगे, बल्कि हमारे काम करने के तरीके की भी नई परिभाषा गढ़ेंगे। यह तकनीक केवल भविष्य की राह नहीं बनाएगी, बल्कि शिक्षा, व्यवसाय, स्वास्थ्य, कला और सामाजिक जीवन सहित हर क्षेत्र में अपनी गहरी मौजूदगी दर्ज कराएगी।
किन नौकरियों पर सबसे ज्यादा खतरा?
हसाबिस ने बताया कि रिपीटेटिव और रूल-बेस्ड काम करने वाली नौकरियां सबसे पहले AI की चपेट में आएंगी, जैसे:
डेटा एंट्री ऑपरेटर्स
बेसिक कस्टमर सपोर्ट
ट्रांसलेशन और कंटेंट राइटिंग के कुछ हिस्से
मैन्युफैक्चरिंग और असेंबली लाइन वर्क
हालांकि, क्रिएटिव, एनालिटिकल और इमोशनल इंटेलिजेंस वाले रोल्स (जैसे साइकोलॉजिस्ट, रिसर्चर्स, आर्टिस्ट) पर असर कम होगा।
युवाओं के लिए हसाबिस की 3 बड़ी सलाह AI टूल्स की कार्यप्रणाली को समझना ज़रूरी:
छात्रों को यह सीखना चाहिए कि ChatGPT, Gemini जैसे Generative AI Tools किस तरह से काम करते हैं। केवल उनका इस्तेमाल करना ही काफी नहीं, बल्कि उनके पीछे की तकनीक, सीमाएँ और संभावनाएँ जानना भी आज की Digital World में एक आवश्यक Skill बन चुका है।
STEM (साइंस, टेक, इंजीनियरिंग, मैथ्स) पर फोकस करें: "टेक्नोलॉजी की बुनियादी समझ भविष्य में काम आएगी।"
एडेप्टेबिलिटी सीखें: "जो लोग नई स्किल्स सीखते रहेंगे, वे ही AI युग में आगे निकलेंगे।"
AI Revolution : AI वीडियो जनरेशन अगला बड़ा गेमचेंजर
हसाबिस ने Google के हालिया Veo 3 AI वीडियो जनरेटर का उदाहरण देते हुए बताया कि फिल्म इंडस्ट्री से लेकर एडवरटाइजिंग तक, AI अब क्रिएटिव फील्ड्स में भी घुसपैठ कर रहा है। उन्होंने कहा, "जो लोग AI को दुश्मन की तरह देखेंगे, वे पीछे रह जाएंगे। इसे साथी की तरह अपनाना होगा।"
AI Revolution : डरें नहीं, तैयार हों
AI नौकरियां लेगा, लेकिन नए अवसर भी देगा। हसाबिस की सलाह है कि युवा "AI निन्जा" बनें—टेक्नोलॉजी को समझें और उसके साथ काम करना सीखें। जैसे-जैसे कंपनियां AI-इंटीग्रेटेड रोल्स की तलाश करेंगी, AI + ह्यूमन कोलैबोरेशन वाले प्रोफेशनल्स की डिमांड बढ़ेगी।
इसे भी पढ़ेंः- Two Wheeler Sales Report : अप्रैल 2025: स्प्लेंडर फिर नंबर-1, लेकिन बिक्री में भारी गिरावट
हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।