Two Wheeler Sales Report : भारत के टू-व्हीलर सेगमेंट में अप्रैल 2025 की बिक्री के आंकड़े सामने आ गए हैं और यह महीने भी पुराने दिग्गज मॉडलों का दबदबा कायम रहा। Hero Splendor ने एक बार फिर सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखी, लेकिन बिक्री में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
Two Wheeler Sales Report : स्प्लेंडर की बिक्री में 38% की गिरावट
हीरो स्प्लेंडर की अप्रैल 2025 में कुल 1,97,893 यूनिट्स बिकीं, जो कि पिछले साल अप्रैल 2024 की 3,20,959 यूनिट्स की तुलना में 38.34% की गिरावट दर्शाता है। इसके बावजूद, स्प्लेंडर ने 20.62% मार्केट शेयर के साथ पहला स्थान हासिल किया।
एक्टिवा को भी लगा झटका
दूसरे स्थान पर रही Honda Activa, जिसने अप्रैल 2025 में 1,94,787 यूनिट्स की बिक्री की। यह पिछले साल की तुलना में 25.1% कम है। हालांकि, इसका मार्केट शेयर 20.30% बना रहा।
होंडा शाइन का सकारात्मक प्रदर्शन
तीसरे स्थान पर रही Honda Shine, जिसकी बिक्री 18.32% की बढ़त के साथ 1,68,908 यूनिट्स पहुंच गई, जो कि अप्रैल 2024 में 1,42,751 यूनिट्स थी।
बजाज पल्सर और अन्य की स्थिति
बजाज पल्सर की बिक्री में 14.3% की गिरावट हुई और यह 1,24,012 यूनिट्स पर आ गई। इसके विपरीत, TVS Jupiter ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 33% की बढ़त दर्ज की और 1,02,588 यूनिट्स बेचीं। इसका 125cc वर्जन भी जल्द लॉन्च होने की संभावना है।
Two Wheeler Sales Report : TVS Apache और Suzuki Access में स्थिरता
TVS Apache ने लगभग स्थिर प्रदर्शन किया, जहां उसकी बिक्री 45,633 यूनिट्स रही — मात्र 0.25% वृद्धि के साथ। वहीं, Suzuki Access की बिक्री 5% बढ़कर 65,107 यूनिट्स हुई।
Raider, HF Deluxe और TVS XL को नुकसान
TVS Raider की बिक्री में 15.8% की गिरावट हुई।
Hero HF Deluxe ने सबसे बड़ी गिरावट झेली — 57% से अधिक।
TVS XL की बिक्री भी 7.5% कम हुई।
Two Wheeler Sales Report:-
Rank | मॉडल का नाम | अप्रैल 2024 बिक्री | अप्रैल 2025 बिक्री | परिवर्तन |
---|---|---|---|---|
1 | Hero Splendor | 3,20,959 | 1,97,893 | -38.3% |
2 | Honda Activa | 2,60,300 | 1,94,787 | -25.1% |
3 | Honda Shine | 1,42,751 | 1,68,908 | +18.3% |
4 | Bajaj Pulsar | 1,44,809 | 1,24,012 | -14.3% |
5 | TVS Jupiter | 77,086 | 1,02,588 | +33.0% |
6 | Suzuki Access | 61,960 | 65,107 | +5.0% |
7 | TVS Apache | 45,520 | 45,633 | +0.25% |
8 | TVS Raider | 51,098 | 43,028 | -15.8% |
9 | Hero HF Deluxe | 97,048 | 41,645 | -57.0% |
10 | TVS XL | 41,924 | 38,748 | -7.5% |
Two Wheeler Sales Report: समग्र गिरावट- कुल बिक्री में 8% की कमी
इन टॉप 10 टू-व्हीलर्स की कुल बिक्री अप्रैल 2025 में 9.59 लाख यूनिट्स रही, जो अप्रैल 2024 की तुलना में 84,000 यूनिट्स कम है। यह कुल मिलाकर 8.07% की गिरावट दर्शाता है। अप्रैल 2025 के आंकड़े इस बात का संकेत हैं कि बाजार में पारंपरिक बेस्टसेलर्स की पकड़ अभी भी मज़बूत है, लेकिन उपभोक्ता रुझानों में बदलाव और नए मॉडल्स की जरूरत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
इसे भी पढ़ेंः- Galaxy Z Fold 7 : सबसे पतला फोल्डेबल फोन जुलाई में लॉचिंग को तैयार, 200 मेगापिक्सल का कैमरा