मनोरंजन के तौर पर अक्सर लोग Music सुनते हैं और तमाम लोग तो इसके दीवाने होते हैं। एक्सरसाइज करनी हो, कहीं घूमना-फिरना हो या फिर कोई काम करना हो, लोग ईयरफोन लगाकर Music सुनते रहते हैं।
हालांकि, अगर हम आपसे कहें कि गाने को सुनकर आप अपना मोटापा भी घटा सकते हैं तो इस बात को आप हल्के में मत लीजिएगा। वैज्ञानिकों ने एक ऐसा ही नायाब तरीका ढूंढ निकाला है, जिसमें म्यूजिक सुनकर मोटापे को घटाया जा सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि Acoustic Sound Waves के जरिए लोगों की इस समस्या को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा माजरा।
जापानी शोधकर्ताओं ने किया कमाल
Acoustic Sound Waves के जरिए मोटापे को कम करने का तरीका जापानी वैज्ञानिकों ने सुझाया है। उनकी नई स्टडी कम्युनिकेशन बायोलॉजी में एक नई स्टडी प्रकाशित हुई। इस Study में कहा गया है कि Acoustic Sound Waves के जरिए हमारी कोशिकाओं का बर्ताव बदल सकता है।
यह बर्ताव बदलने से शरीर में फैब बनाने से रोकने में काफी मदद मिलती है। चूंकि ध्वनि तरंगे मैकेनिकल तरंगों से बनी होती हैं, जो कि हवा, पानी और ऊतकों के अंदर से गति करती हैं। इसी को आधार बनाते हुए जापानी वैज्ञानिकों ने एक ऐसे सिस्टम को डिजाइन किया है, जो कि सवंर्धित कोशिकाओं को ध्वनिक तरंगों से स्नान करवाने की बात कहती हैं।
फिजियोलॉजिकल रेंज पर ऐसे करती हैं प्रतिक्रिया
जापानी वैज्ञानिकों ने अपनी Study में इस बात पर अध्ययन किया है कि कोशिकाएं ध्वनिक विकिरण की फिजियोलॉजिकल रेंज पर किस तरह की प्रतिक्रिया करती है। यह ध्वनि के जैविक महत्व को यांत्रिक उत्तेजना की तरह डिफाइन करता है। इससे यह जीवन और ध्वनि के बीच मौलिक संबंधों को उजागर करता है।
Acoustic Sound Waves का Rats पर किया गया टेस्ट
जापानी वैज्ञानिकों ने Acoustic Sound Waves के जरिए मोटापे को कम करने के लिए चूहों की मांसपेशियों की कोशिकाओं पर तीन साउंड को टेस्ट किया। एक था व्हाइट नॉइज, दूसरा 440 एचजेड टोन है, जो कि पियानों का एक टोन होता है। इसके अलावा वैज्ञानिकों ने तीसरे टोन के रूप में सबसे ऊंची पिच जिसे लोग सुन सकते हैं, 114 एचजेड टोन को यूज किया।
टेस्ट का नतीजा काफी चौंकाने वाला रहा और ध्वनिक ध्वनि तरंगों के संपर्क में आने के 2 घंटे के भीतर ही 42 जीन बदल गए थे। इसके बाद वैज्ञानिकों ने 24 घंटे बाद देखा तो चूहों के 145 जीन्स में बदलाव देखा गया। इस तरह कहा जा रहा है कि आने वाले समय में Acoustic Sound Waves के जरिए मोटापे को कम किया जा सकता है।
यह भी पढ़ेंः-बगैर इंटरनेट ऐसे देख सकते हैं YouTube Video, ये स्टेप्स कर लें फॉलो