पॉपुलर वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube किसी के भी सपनों को पंख लगा सकता है। इस पर लगातार मेहनत की बदौलत तमाम लोगों की किस्मत बदल चुकी है। सपनों को हकीकत में बदलने के सबसे उदाहरण बनकर उभरे हैं 27 साल के YouTuber MrBeast।
उनका असली नाम जिमी डोनाल्डसन हैं। उनके नाम एक खास रिकॉर्ड कायम हो गया है और वह सबसे कम उम्र के सेल्फ मेड अरबपति बन गए है। उनके पास कुल 8,350 करोड़ रूपए यानी करीब 1 अरब डॉलर की संपत्ति है। आइए आपको बताते हैं कि कौन हैं मिस्टरबीस्ट और कैसे उन्होंने सफलता हासिल की है।
जानिए कौन हैं YouTuber MrBeast
YouTuber MrBeast के नाम से फेमस जिमी डोनाल्डसन ने केवल 12 साल की उम्र में ही MrBeast6000 नाम से अपने यूट्यूब चैनल की शुरूआत की थी। कॉलेज को छोड़कर उन्होंने कंटेंट क्रिएशन पर ही फोकस किया और आज उनके पास कई यूट्यूब चैनल हैं।
इनमें MrBeast, Beast Reacts, MrBeast Gaming और MrBeast Philanthropy शामिल हैं। इनके कुल सब्सक्राइबर्स की संख्या 415 मिलियन है। इसके अलावा मुख्य चैनल पर 270 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं, जो कि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा सब्सक्राइब किया जाने वाला Channel बन चुका है।
ऐसी रही सफलता की कहानी
YouTuber MrBeast शुरूआत में वीडियो गेम कमेंट्री करते थे और उस पर रिएक्शन वीडियो बनाते थे। साल 2017 में उनका वीडियो काउंटिंग टू 1,00,000 वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने लगातार 44 घंटे तक गिनती की। इसके बाद 2,00,000 तक गिनना और पूरी डिक्शनरी पढ़ना जैसे कई अजीबोगरीब व आकर्षक वीडियो शामिल थे। इन वीडियोज ने उन्हें पॉपुलैरिटी दिलाई और तेजी से उनके फॉलोअर बढ़ते गए।
दान में दे दी मोटी रकम
2018 में YouTuber MrBeast ने नए ट्रेंड के तहत स्टंट फिलांथ्रॉपी शुरू की। इसका मतलब होता है कि बड़े-बड़े चैलेंजों के साथ मोटी रकम दान में देना। शुरूआत में उन्होंने अजनबी लोगों को 1,000 डॉलर देना शुरू किया फिर यह ईनाम लाखों डॉलर तक पहुंच गया।
2019 में उन्होंने एक मिलियन डॉलर की नकद राशि पर हाथ रखने जैसा चैलेंज था, जिसमें सबसे अधिक देर तक हाथ रखने वाला विजेता बना। मिस्टरबीस्ट अपनी कमाई का ज्यादातर हिस्सा Content में ही निवेश कर देते हैं। अब वह आधिकारिक रूप से अरबपति बन गए हैं और वह 30 वर्ष से कम उम्र के 16 अरबपतियों में शामिल हो गए हैं।
यह भी पढ़ेंः-YouTube Play Button कैसे मिलता है? सिर्फ व्यू नहीं, ये शर्तें भी ज़रूरी हैं