YouTube Play Button : "अगर आपकी वीडियो को लाखों बार देखा गया है और फिर भी YouTube Play Button नहीं मिला, तो घबराने की ज़रूरत नहीं है। कई क्रिएटर्स इसी भ्रम में रहते हैं कि ज्यादा व्यूज़ मिलने से उन्हें प्ले बटन मिल जाएगा, जबकि हकीकत में यूट्यूब इसके लिए अलग मानदंड अपनाता है।"
क्या है YouTube Play Button?
YouTube अपने कंटेंट क्रिएटर्स को उनके सब्सक्राइबर के आंकड़ों के आधार पर ‘Creator Awards’ के रूप में सम्मानित करता है। ये पुरस्कार मोटे तौर पर तीन कैटेगरी में आते हैं:
Silver Play Button: जब आपके चैनल पर 1 लाख सब्सक्राइबर हो जाते हैं।
Gold Play Button: जब 10 लाख यानी 1 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार हो जाए।
Diamond Play Button: जब चैनल में एक करोड सब्सक्राइबर की संख्या हो जाती है तो Diamond प्ले बटन मिलता है।
यह अवॉर्ड प्लेटफॉर्म की ओर से क्रिएटर के प्रति एक आधिकारिक मान्यता होती है।
क्या सिर्फ view से मिलता है Play Button?
ऐसा बिल्कुल नहीं है। बहुत से नए यूट्यूब क्रिएटर्स यह सोचते हैं कि यदि उनकी किसी वीडियो को एक लाख या उससे अधिक बार देखा गया है, तो उन्हें प्ले बटन जरूर मिलेगा। लेकिन सच्चाई यह है कि यूट्यूब केवल सब्सक्राइबर की संख्या के आधार पर यह अवॉर्ड देता है, न कि वीडियो व्यूज़ के आधार पर।
उदाहरण के लिए, अगर किसी चैनल की एक वीडियो पर 2 लाख व्यू हैं, लेकिन सब्सक्राइबर सिर्फ 2,000 हैं, तो उस चैनल को कोई प्ले बटन नहीं मिलेगा।
YouTube Play Button : क्या view की अहमियत नहीं है?
व्यू की अहमियत जरूर है, लेकिन वो Play Button के लिए नहीं, बल्कि चैनल की ग्रोथ और कमाई के लिए होती है। अधिक व्यू मिलने पर आपके चैनल की पहुंच बढ़ती है, जिससे सब्सक्राइबर भी तेजी से जुड़ते हैं। इसके साथ ही मॉनेटाइजेशन की संभावना भी खुलती है।
गोल्डन प्ले बटन पाना है? तो अपनाएं ये रास्ता
नियमित कंटेंट पोस्ट करें: लंबे गैप के बिना वीडियो बनाते रहें।
यूनिक और रोचक विषय चुनें: ऐसा कंटेंट तैयार करें जो दर्शकों को जोड़े रखे।
CTA (Call to Action) ज़रूर दें: हर वीडियो में लोगों से सब्सक्राइब करने की अपील करें।
यूट्यूब की पॉलिसी का पालन करें: कॉपीराइट या कम्युनिटी गाइडलाइन का उल्लंघन चैनल को जोखिम में डाल सकता है।
YouTube Play Button हासिल करना एक गौरव की बात होती है, मगर इसके लिए केवल व्यूज़ काफी नहीं होते। इसके लिए ज़रूरी है कि आपका सब्सक्राइबर बेस मज़बूत और विश्वसनीय हो। इसलिए हर क्रिएटर को अपने कंटेंट की गुणवत्ता बनाए रखने और लगातार वीडियो पोस्ट करने पर ध्यान देना चाहिए, ताकि वह दर्शकों से जुड़ सकें और एक वफादार दर्शक वर्ग तैयार कर सकें।
इसे भी पढ़ेः- Fridge Care Tips : बार-बार खोलना, ओवरलोडिंग और गलत तापमान! कहीं आपका फ्रिज भी बन रहा है गैस लीक का कारण?