YouTube Hype Feature : YouTube ने एक बार फिर अपने प्लेटफॉर्म पर क्रिएटर्स की मदद के लिए एक नया और रोमांचक फीचर पेश किया है। इसका नाम है 'Hype', जो 500 से 5 लाख सब्सक्राइबर्स वाले छोटे और मिड-लेवल क्रिएटर्स को आगे लाने के लिए बनाया गया है। इस नई सुविधा के जरिए क्रिएटर्स अपने वीडियो को अधिक दर्शकों तक पहुंचा सकेंगे।
क्या है : YouTube Hype Feature
'Hype' एक ऐसा टूल है जो दर्शकों को किसी वीडियो को 'हाइप' करने की अनुमति देता है। जब कोई दर्शक किसी वीडियो को हाइप करता है, तो उसे एक विशेष लीडरबोर्ड में जगह मिलती है। यह लीडरबोर्ड YouTube के Explore सेक्शन में दिखाई देता है और जिन वीडियो को सबसे ज्यादा हाइप मिलते हैं, उन्हें होम पेज पर प्रमोशन मिलेगा।
कैसे काम करता है : YouTube Hype Feature
- हर हफ्ते 3 वीडियो तक फ्री हाइप: हर यूजर हफ्ते में 3 वीडियो तक बिना किसी खर्च के हाइप कर सकता है।
- लोकप्रिय वीडियो को मिलेगी एक्स्ट्रा विजिबिलिटी: ज्यादा हाइप वाले वीडियो को YouTube के होम पेज और Explore सेक्शन में प्राथमिकता दी जाएगी।
- स्पेशल बैज से मिलेगा एक्सक्लूसिव लुक: हाइप किए गए वीडियो को एक खास बैज मिलेगा, जिससे दर्शकों को पता चलेगा कि यह वीडियो ट्रेंड में है।
- छोटे क्रिएटर्स को मिलेगा ज्यादा फायदा: YouTube ने बोनस पॉइंट का सिस्टम भी जोड़ा है, जिसके तहत कम सब्सक्राइबर्स वाले क्रिएटर्स को ज्यादा पॉइंट मिलेंगे। इससे उन्हें बड़े चैनल के बीच मुकाबला करने में आसानी होगी।
यह भी पढ़ेंः- Photo Video Leak Online : ऑनलाइन लीक हुई निजी तस्वीरें या वीडियो? इन टूल्स की मदद से इंटरनेट से हटाएं
YouTube Hype Feature : का टेस्टिंग फेज हुआ सफल
YouTube ने Hype फीचर को पहले तुर्की, ब्राजील और ताइवान जैसे देशों में टेस्ट किया था। इन रीजन में 50,000 से ज्यादा चैनल ने इस फीचर का इस्तेमाल किया और 50 लाख से अधिक हाइप दर्ज किए गए। इतने सकारात्मक नतीजे मिलने के बाद अब इसे भारत में लॉन्च किया गया है।
भारतीय क्रिएटर्स के लिए क्यों खास है : YouTube Hype Feature
भारत में YouTube क्रिएटर की एक बड़ी और विविध कम्युनिटी है, जिसमें गेमिंग, कुकिंग, कॉमेडी, म्यूजिक और हर भाषा के कंटेंट क्रिएटर शामिल हैं। Hype के जरिए वे नए दर्शकों तक पहुंच बना सकेंगे और अपने चैनल को छोटे से बड़ा बना सकेंगे।
YouTube ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया -
"छोटे क्रिएटर्स के लिए नए ऑडियंस तक पहुंचना अक्सर मुश्किल होता है, खासकर तब जब बड़े चैनल मौजूद हों। Hype का मकसद उन्हें इस चुनौती से लड़ने में मदद करना है।"
यह भी पढ़ेंः- Vivo X200 FE भारत में लॉन्च : बड़ी बैटरी और पावरफुल फीचर्स के साथ
भारतीय क्रिएटर्स के लिए गेम चेंजर साबित होगा YouTube Hype Feature
"Hype" फीचर भारतीय YouTube क्रिएटर्स के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है। यह नया टूल न केवल इंगेजमेंट बढ़ाएगा, बल्कि छोटे क्रिएटर्स को बड़े प्लेटफॉर्म पर अपना मुकाम बनाने में भी मदद करेगा। अगर आप भी कोई कंटेंट क्रिएटर हैं, तो इस फीचर का जमकर फायदा उठाएं और अपनी विजिबिलिटी बढ़ाएं!
हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।