Cooler : भारत में गर्मी का मौसम आ गया है जिसके बाद अब लोग गर्मी से काफी ज्यादा परेशान होंगे वही गर्मी को अपने से दूर रखने के लिए लोग Cooler, पंखा ,AC का सहारा लेते हैं। लेकिन कुछ लोगों के यह पर पूराने कूलर होते हैं और वह हवा भी देते है लेकिन ठंड़ी हवा नहीं देते हैं जिससे लोग बहुत परेशान हो जाते हैं।
जिसके बाद वह हर साल एक नया Cooler लेने की सोचते है। लेकिन अगर आप अपने कूलर को सही ठंग से रखते है तो वह हमेशा ठंडी हवा ही देगा। इसके लिए आपके अपने पूराने कूलर की समय-समय पर सर्विसिंग करानी होगी। तो आइए आज हम आपको कुछ ऐसे कूलर टिप्स बताते हैं जिन्हें अगर अपनाते हैं तो आपका कूलर AC जैसी शानदार ठंडी हवा ग देगा।
पानी की सप्लाई समय-समय पर चेक करते रहें :
अगर आप का भी Cooler पूरा है तो उसकी सबसे बड़ी समस्या यह बन जाती है कि उसे पैड ठंडे नहीं होते है जिसके कारण वह ठंड़ी हवा नहीं देता है। इसके लिए आपको अपने कूलर के मोटर और पानी वाले पाइप को चेक करना होगा क्योंकि अगर कूलर काफी दिनों तक रखा रहता है तो उसकी पानी वाली पाइप में मिट्टी जम जाती है जिससे पानी पैड तक नहीं जा पाता है। इसी कारण से कूलर ठंडी हवा नहीं देता हैं।
Cooler के पंप की नियमित सफाई करते रहे :
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कूलर से ठंडी हवा देने के लिए सबसे ज्यादा योगदान पंप का होता है अगर वही खराब होगा तो Cooler कैसे ठंडी हवा देगा। दरअसल इसमें भी मिट्टी या गंदगी जम जाती है. इस लिए आपको कूलर को चलाने से पहले एक बार उसके पंप को जररु चेक करना होगा। जिसके आपके कूलर में किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी।
पंखे की मोटर में ग्रिस या तेल लगाएं :
कई बार ऐसा होती है साल भर कूलर एक कोने में पड़ा रहता है और जब गर्मी आती है तो हम उसे बिना चेक किए चलाने लगते है लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है आपको सबसे पहले कूलर की पंखे वाली मोटर की सर्विंसिग करानी होगी या फिर खुद ही उसमें ग्रिस या तेल लगा देना होगा जिससे वह तेजी के साथ घूमेगा और ज्यादा हवा देगा।
समय आने पर बद दें Cooler का कूलिंग पैड :
कई बार ऐसा भी होता है कि लोगों के कूलर का कूलिंग पैड खराब हो जाता है लेकिन फिर भी वह उसे चेंज नहीं कराते हैं अगर आप भी ऐसा करते है तो आपका Cooler कभी भी ठंड़ी हवा नहीं देगा।
ऐसा इस लिए क्योंकि अगर आपके कूलर का कूलिंग पैड ही खराब होगा तो वह पानी को नहीं सोकेगा और फिर आपको ठंड़ी हवा नहीं मिलेगी। इस लिए आपको हर 2 से 3 साल में कूलर के कूलिंग पैड को चेंज करना होगा।
ये भी पढ़े :- भारतीय बाजार में जल्द पेश होगी Maruti Suzuki की सबसे सस्ती कार, जानें क्या होगी कीमत