जब भी एक सस्ती स्पोर्ट बाइक की बात होती तो उसमें सबसे पहला नाम युवाओं के दिलों पर राज करने वाली Yamaha MT 15 V2 का आता है। देश के युवाओं के लिए यह केवल एक बाइक ही नहीं बल्कि उनके जज़्बात है। यह बाइक केवल लुक के लिए ही नहीं बल्कि दमदार परफॉर्मेंस के लिए भी जानी जाती है। तो आइए आज हम आपको इस आर्टिकल में Yamaha MT 15 V2 के बारे में कुछ खास जानकारी देते हैं।

Yamaha MT 15 V2 का दमदार इंजन :

सबसे पहले हम Yamaha MT 15 V2 के इंजन के बारे में बात कर लेते है। इस बाइक में कंपनी ने 155CC का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है जो कि VVA तकनीक के साथ आता है। इसकी के साथ इसकी पावर की बात करें यह 18.4PS की पावर के साथ 14.1NM का पीक टॉर्क जनरेट करने के लिए सक्षम है।

इस बाइक में सबसे ज्यादा खास बात यह है कि इसमें आपको काफी स्मूद परफॉर्मेंस मिल जाता है जिससे जब यह सड़कों पर तेज रफ्तार में दौड़ती है तो इसको चलाने में एक अलग ही मजा आता है।

माइलेज और ब्रेकिंग सिस्टम :

तगड़े इंजन के साथ इस बाइक के माइलेज की बात करें तो Yamaha MT 15 V2 में आप 1 लीटर पेट्रोल डाल कर इस करीब 45 से 50 KM तक ले जा सकते हैं। इसी के साथ इस बाइक के ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें आपको रियर में 282MM का और फ्रंट में 220MM की डिस्क ब्रेक सिस्टम मिल जाता है। इसके सा ही ABS चैन का सपोर्ट भी मिल जाता है जो इसको काफी ज्यादा सुरक्षित बना देता हैं।

क्या है Yamaha MT 15 की कीमत :

Yamaha MT 15 V2 की कीमत की बात करें तो आप इसको 1 लाख 67 हजार रुपये की एक्स शोरुम की कीमत पर ले सकते हैं। कंपनी ने इस बाइक को कई सारे वैरिएंट में पेश किया है। जिससे आप अपनी अपने पसंदीदा वैरिएंट को ले सकते हैं।

ये भी पढ़े :- Maruti Suzuki कंपनी जल्द भारतीय बाजार में पेश करेंगी हाइब्रिट कार, जानें कितना मिलेगा माइलेज