दिग्गज चीनी टेक कंपनी Xiaomi ने चीन में Xiaomi Buds 5 Pro Launch को Xiaomi 15 Ultra हैंडसेट के साथ लॉन्च किया है। सबसे खास बात यह है कि कंपनी चार्जिंग केस मिलाकर इस Earbuds के 40 घंटे तक बैटरी लाइफ का दावा कर रही है। आइए डालते हैं Xiaomi Buds 5 Pro के कीमत और फीचर्स पर एक नजर।
Xiaomi Buds 5 Pro में है 55db का नॉइज कैंसिलेशन
इन TWS ईयरफोन्स का एक वाई-फाई वेरिएंट भी है, जो कि यूजर्स को हाई-रेजोल्यूशन लॉयसेस आंडियो ट्रांसमिशन ऑफर करता है। यही नहीं कंपनी के पास इसका स्टैंडर्ड Bluetooth
वर्जन भी उपलब्ध है। Xiaomi Buds 5 Pro में आपको 55db तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC), कॉल नॉइज रिडक्शन फीचर्स, aptX एडॉप्टिव कोडेक और स्पेशियल ऑडियो को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा Xiaomi Buds 5 Pro हार्मन द्वारा ट्यून किए गए Audio के साथ आ रहा है।
Xiaomi Buds 5 Pro प्राइस
चीन में Xiaomi Buds 5 Pro की कीमत CNY 1,299 (लगभग 15,600 रूपए) से शुरू हो रही है। इसका वाईफाई वेरिएंट CNY 1,499 (लगभग 18,000 रूपए) में पेश किया गया है। चीन के यूजर्स के लिए Xiaomi Buds 5 Pro अभी Xiaomi चाइना स्टोर्स पर ही उपलब्ध है। कलर ऑप्शन की बात करें तो Xiaomi Buds 5 Pro का Wifi वर्जन मिराज ब्लैक शेड और Xiaomi Buds 5 Pro का Bluetooth एडिशन स्नो माउंटेन व्हाइट और टाइटेनियम गोल्ड के साथ अवेलेबल है।
Xiaomi Buds 5 Pro फीचर्स
Xiaomi Buds 5 Pro में डुअल एम्प्लीफायर और ट्रिपल ड्राइवर सिस्टम दिया गया है, जो कि ट्रेडिशनल इन-ईयर डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसमें आपको 11mm टाइटेनियम प्लेटेड वूफर्स और 10mm सिरेमिक ट्वीटर्स शामिल हैं। खास बात यह है कि Xiaomi Buds 5 Pro Harman AudioEFX द्वारा ट्यून किए गए ऑडियो को सपोर्ट करता है।
Xiaomi Buds 5 Pro बैटरी बैकअप
इसमें इन-ईयर डिटेक्शन फीचर्स और टच कंट्रोल भी शामिल किया गया है। कंपनी का दावा है कि इसके दोनो वेरिएंट केस के साथ मिलाकर 40 घंटे तक का टोटल Playback Time देंगे। Bluetooth वर्जन सिंगल चार्ज में 8 घंटे और Wifi वर्जन 10 घंटे तक की बैटरी ऑफर कर रहा है। हर ईयरबड में 64mAH की बैटरी दी गई है।
यह भी पढ़ेंः-अप्रैल महीने में लॉन्च हो सकता है Samsung Galaxy S25 Edge, होगा सबसे स्लिम स्मार्टफोन