Music में वो जादू है जो न सिर्फ़ दिलों को जोड़ता है बल्कि रूह को सुकून भी देता है। यह एक ऐसी अनमोल विरासत है जो सीमाओं, संस्कृतियों और समय से परे जाकर हर इंसान के अंदर की भावनाओं को उजागर करती है। रागों की गहराई हो, लोक धुनों की सादगी हो या फिर आधुनिक बीट्स का जोश, हर रूप में Music जीवन को रंग, लय और भावनाओं से भर देता है। World Music Day (21 जून) पर आइए जानते हैं Music से जुड़ी कुछ खासियतों के बारे में।
World Music Day हर साल 21 जून को मनाया जाता है ये दिन
World Music Day हर साल 21 जून को मनाया जाता है, जिसे 'फ़ेते डे ला म्यूज़िक' के नाम से भी जाना जाता है। 'फ़ेते डे ला म्यूज़िक' का मतलब है 'Music महोत्सव'। यह दिन Music की विविधता, रचनात्मकता और एकजुटता को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। इसकी शुरुआत साल 1982 में फ्रांस में हुई थी, जब फ्रांसीसी संस्कृति मंत्री जैक लैंग ने Music को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस महोत्सव की नींव रखी थी। तब से यह महोत्सव मनाया जाने लगा। पहला World Music Day 21 जून 1982 को फ्रांस में मनाया गया था।
क्यों चुना गया ये दिन
यह तिथि इसलिए चुनी गई क्योंकि यह ग्रीष्म संक्रांति का दिन होता है, जो उत्तरी गोलार्ध में सबसे लंबा दिन होता है और इसे उत्सव के लिए उपयुक्त माना जाता है। 1980 के दशक के अंत तक फ्रांस में इसकी सफलता के बाद, यह उत्सव जर्मनी, इटली और स्पेन जैसे यूरोप के अन्य देशों में फैल गया।
1980 के दशक के अंत तक फ्रांस में इसकी सफलता के बाद, यह उत्सव जर्मनी, इटली और स्पेन जैसे यूरोप के अन्य देशों में फैल गया। 1997 तक इसे World Music Day के रूप में मान्यता मिल गई और 100 से अधिक देश इसमें भाग लेने लगे।
पूरी दुनिया के लोगों को है पसंद
यह दिन दुनिया भर के 120 से अधिक देशों में एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। फ्रांस, भारत, अमेरिका, ब्राजील और अफ्रीकी देशों सहित कई जगहों पर बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। World Music Day मनाने का उद्देश्य लोगों को अलग-अलग तरीकों से Music के प्रति जागरूक करना है, ताकि लोगों का संगीत पर से विश्वास कम न हो।
वहीं, भारत में इस दिन को अलग-अलग शहरों में Music समारोहों, स्थानीय बैंड प्रदर्शनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाता है। शास्त्रीय संगीत, बॉलीवुड और क्षेत्रीय Music की प्रस्तुतियाँ इस अवसर को और भी खास बना देती हैं। कई Music विद्यालय और संगठन इस दिन विशेष कार्यशालाएँ और प्रदर्शन भी आयोजित करते हैं।
World Music Day के लिए कोई आधिकारिक थीम नहीं है, लेकिन स्थानीय आयोजक अक्सर अपनी खुद की थीम चुनते हैं ताकि इस अनमोल कला को पूरी दुनिया में अच्छे से मनाया जा सके।