WhatsApp Remind Me फीचर : आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि कोई जरूरी WhatsApp मैसेज पढ़कर आपने सोचा "बाद में जवाब दूंगा", लेकिन फिर वो मैसेज आपकी यादों से पूरी तरह गायब हो गया? अगर हां, तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया और बेहद उपयोगी 'Remind Me' फीचर लेकर आ रहा है जो आपको किसी भी महत्वपूर्ण मैसेज के बारे में समय पर याद दिलाएगा।

WhatsApp Remind Me फीचर : क्या है नया

WhatsApp का यह नया फीचर यूजर्स को किसी भी मैसेज (टेक्स्ट, इमेज, वीडियो या अन्य फॉर्मेट) के लिए रिमाइंडर सेट करने की सुविधा देगा। इसकी मदद से आप किसी भी चैट में दिए गए जरूरी मैसेज को बाद में चेक करने के लिए नोटिफिकेशन शेड्यूल कर सकेंगे।

इस फीचर को सबसे पहले WhatsApp बीटा वर्जन (v2.25.21.14) में टेस्ट किया जा रहा है और जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा सकता है।

WhatsApp Remind Me फीचर : कैसे काम करेगा यह

  1. मैसेज को सेलेक्ट करें: जिस मैसेज पर रिमाइंडर सेट करना है, उसे लॉन्ग प्रेस करें।
  2. 'Remind Me' ऑप्शन चुनें: ऊपर दिखाई देने वाले मेन्यू में से 'Remind Me' विकल्प पर क्लिक करें।
  3. समय चुनें: आपको चार विकल्प मिलेंगे:
    • 2 घंटे बाद
    • 8 घंटे बाद
    • 24 घंटे बाद
    • कस्टम (अपनी पसंद की तारीख और समय सेट करें)
  4. नोटिफिकेशन मिलेगा: सेट किए गए समय पर WhatsApp आपको एक नोटिफिकेशन भेजेगा, जिसमें मैसेज का कंटेंट और चैट का नाम शामिल होगा।

WhatsApp Remind Me फीचर : रिमाइंडर एक्टिव का दिखेगा सिम्बल

रिमाइंडर सेट होने के बाद, उस मैसेज के साथ एक छोटा बेल आइकन दिखाई देगा, जो यह इंगित करेगा कि इसके लिए एक रिमाइंडर एक्टिव है।

--------------------------------ये भी पढ़ें------------------------------------

Nothing Phone 3 पर जबरदस्त डिस्काउंट, 30,000 रुपये से ज्यादा की बचत !

हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।