जम्मू-कश्मीर के Pahalgam में आतंकियों द्वारा किए गए हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान बुरी तरह डरा हुआ है और दुनिया से मदद मांग रहा है।
भारतीय सेना के पास ऐसे-ऐसे हथियार हैं, जो पाकिस्तान को कभी भी पानी पिला सकते हैं। भारतीय सेना के पास मौजूद Armoured Vehicle दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं। देसी कंपनियों टाटा और महिंद्रा द्वारा बनाई गई इन गाड़ियां का जलवा ही अलग है और यह सालां से सेना की भरोसेमंद बनी हुई हैं। आइए डालते हैं इन पर एक नजर।
Armoured Vehicle: Mahindra Armado ALSV

खास तौर से Army के लिए तैयार किया गया Mahindra Armado ALSV हर तरह के रास्तों पर सरपट दौड़ने में माहिर है। इसे अलग-अलग कामों के लिए कॉन्फिगर भी किया जा सकता है और इस Armoured Vehicle में आर्मी के लिहाज से कई स्पेशल फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें एक गन हैच, रन फ्लैट सिस्टम, टायर इन्फ्लेशन सिस्टम, एयर फिल्ट्रेशन जैसी तमाम सारी सुविधाएं दी गई हैं। इसमें 6-8 लोगों के बैठने की जगह होती है।
Mahindra Marksman

यह अपनी यूनिक मोनोकॉक डिजाइन के कारण एपीसी सेगमेंट में शानदार बख्तरबंद व्हीकल है और इसे खुले इलाकों में गश्त, दंगा नियंत्रण और दुश्मनों पर त्वरित कार्रवाई के लिए उपयुक्त माना जाता है। इस Armoured Vehicle में फोर-व्हील ड्राइव टेक्नोलॉजी दी गई है, जो इसे किसी भी प्रकार के रास्ते पर दौड़ने में सक्षम बनाती है।
Kalyani M4

हाल ही भारतीय सेना में शामिल हुई Kalyani M4 भारत में निर्मित बख्तरबंद वाहन है। इसे कल्याणी समूह की पुणे स्थित रक्षा कंपनी भारत फोर्ज द्वारा तैयार किया गया है। कंपनी को भारतीय रक्षा मंत्रालय से 177.95 करोड़ रूपए का भारी-भरकम ऑर्डर मिला है।
Mahindra MPV-I

माइन प्रोटेक्टेड व्हीकल-I एक तरह की स्पेशलिस्ट ऑफ-रोड व्हीकल है। 6 Wheels वाले इस व्हीकल में 230 एचपी की क्षमता वाले डीजल इंजन को यूज किया गया है और यह ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम से पूरी तरह लैस है। यह खराब रास्तों पर भी सरपट दौड़ती है।
Aditya

यह Armoured Vehicle भी माइन प्रोटेक्टेड व्हीकल है, जिसका प्रयोग भारतीय सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों द्वारा किया जाता है। इसका ज्यादातर उपयोग जवानां को एक जगह से दूसरे जगह ले जाने के लिए किया जाता है। इसकी बॉडी काफी मजबूत होती है, जो किसी भी तरह के हमले को झेलने की क्षमता रखता है।
यह भी पढ़ेंः-MG Motors अपनी इस टॉप सेलिंग कार का लाने वाली है एडवांस वर्जन, 460 किमी की मिलेगी रेंज