लग्जरी गाड़ियां बनाने के लिए मशहूर Volvo ने अपनी नई गाड़ी Volvo XC90 Facelift की लॉन्चिंग की तारीख तय कर दी है। अगले महीने 4 मार्च को इसे भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा। इसके Facelift Version में हल्के-फुल्के बदलाव किए गए हैं। Volvo XC90 Facelift में आपको क्या कुछ खास मिलने वाला है, आइए इस पर एक नजर डालते हैं।
Volvo XC90 Facelift Exterior
Volvo XC90 Facelift के एक्सटीरियर की बात करें तो इसका जो लेआउट होगा, वह लगभग मौजूदा मॉडल की तरह ही होने की संभावना है। हालांकि, इसमें chromed elements के साथ नई डिजाइन ग्रिल आपको मिलेगी। गाड़ी को नया लुक देने के लिए इसके बंपर को थोड़ा अपडेट किया गया है। पीछे की तरफ बंपर के डिजाइन पर क्रोम स्ट्रिप हॉरिजेंटल लेआउट में पोजिशन हुई होगी, साथ ही नए डिजाइन के लिए LED tail light elements भी मिलने वाला है। Volvo XC90 Facelift में आपको स्लीक LED हेडलाइट और मॉडर्न थॉर हैमर शेप्ड LED DRLs दी गई हैं।
Volvo XC90 Facelift में होगा 7-Seater लेआउट
Volvo XC90 Facelift कार अपने मौजूदा मॉडल की तरह ही 7-Seater लेआउट में आने वाली है। संभावना जताई जा रही हैं कि इसमें 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, ड्यूल टोन थीम के साथ लेदर सीट अपहोल्स्ट्री मिल सकती है।
Volvo XC90 Facelift Features
Volvo XC90 Facelift में 12.3 इंच का Driver Display, 11.2 इंच Freestanding Touchscreen और 19 स्वीपक वोकर्स व विल्किन ऑडियो सिस्टम जैसे धांसू फीचर्स आपको मिलने वाले हैं। अन्य फीचर्स की बात करें तो कलर्ड हेडअप डिस्प्ले, वेंटिलेशन, Panoramic Sunroof, सेंकंड और थर्ड रो पैसेंजर के लिए AC वेंट के साथ फोन जोन ऑटो एसी व मसाज फंक्शन के साथ पावर्ड सीटें भी दी गई हैं।
Volvo XC90 Facelift Safety Features
Volvo XC90 Facelift में सेफ्टी फीचर्स पर नजर डालें तो इसमें आपको कई सारे एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा सेटअप, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे कई बेहतरीन फीचर्स मिलने वाले हैं। इसके साथ ही लेवल 2 एडवांस ड्राइवर एडवांस सिस्टम (ADAS) भी मिलने की संभावना है।
Volvo XC90 Facelift Price
Volvo XC90 Facelift की कीमत 1.05 करोड़ रूपए एक्स-शोरूम शुरू हो सकती है क्योंकि अभी मौजूदा मॉडल की कीमत 1.01 करोड़ रूपए Ex-Showroom है। मार्केट में अन्य कारों से इसके मुकाबले की बात करें तो Mercedes-Benz GLE, Lexus RX, Audi Q7 और BMW X5 के साथ इसकी टक्कर होने वाली है।
यह भी पढ़ेंः-Hyundai Creta Electric : यह Variant आपके लिए होगा सबसे किफायती