लग्जरियस इंटीरियर और मॉडर्न परफॉर्मेंस के लिए जानी जाने वाली Volvo XC60 ने एक खास मुकाम हासिल किया है। यह अबं तक वोल्वो ब्रांड की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। कंपनी ने अब तक इसकी 2.7 मिलियन यानी 27 लाख यूनिट्स को बेचने में सफलता हासिल कर ली है। इसने Volvo 240 को भी पीछे छोड़ दिया है, जो कि पहले नंबर एक पर काबिज थी।
Volvo 240 ने सालों तक किया राज
वोल्वो कंपनी ने Volvo 240 कार को साल 1974 से लेकर 1993 तक बनाया, जो कि एक फैमिली कार थी। कंपनी ने इसकी 26 लाख से ज्यादा यूनिट्स को सेल किया था। स्वीडन सहित कई देशों में यह कार काफी पॉपुलर थी और फैमिली के लिए यह सबसे परफेक्ट मानी जाती थी।
यह सेफ्टी और लग्जरी फीचर्स के लिए जानी जाती थी। इस कार की कुल 2.6 मिलियन यूनिट बिकी थीं। उसके बाद से अब Volvo XC60 ने Volvo 240 को रिकॉर्ड को तोड़ने में सफलता हासिल की है। वर्तमान में ग्राहकों की मांग को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई यह कार लोगों की पसंदीदा बनकर उभरी है।
2008 में लॉन्च हुई थी Volvo XC60
Volvo 240 के बिक्री के रिकॉर्ड को धाराशायी करने वाली Volvo XC60 को कंपनी ने साल 2008 में पहली बार लॉन्च किया था और उसके बाद से ही यह सफलता के नए कीर्तिमान रच रही है। यह कार कई प्रतिष्ठित पुरस्कार और सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स भी प्राप्त कर चुकी है। साल 2018 में इसे वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।
ये चीजें बनाती हैं खास
इसकी सबसे खास बात थी कि Volvo XC60 में सिटी सेफ्टी टेक्नोलॉजी दी गई थी। यह एक तरह का लो स्पीड ऑटोमैटिक ब्रेकिंग सिस्टम है, जो कि 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से टकराव से बचने या फिर उसकी स्पीड को कम करने में काफी मदद करता है।
वोल्वो द्वारा इस टेक्नोलॉजी को पेश किए जाने के बाद यह दुनिया भर की कारों के लिए एक स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर बन गया। इसके अलावा इस कार में ऑनकमिंग लेन मिटिगेशन टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जो कि गाड़ी के गलत ट्रैफिक लेन में जाने पर ड्राइवर को वापस सही लेन में लाने में मदद करती है।
यह भी पढे़ंः-Cyber Fraud का हॉटस्पॉट बना AI, डिजिटल फ्रॉड के आंकड़े उड़ा देंगे होश