Volkswagen की धमाकेदार एसयूवी Volkswagen Tiguan R-Line की इंडियन मार्केट में Launching Date कन्फर्म हो गई है। कंपनी इसे 14 April 2025 को बाजार में उतारने वाली है। हालांकि, लॉन्चिंग से पहले ही कंपनी ने कार की बुकिंग शुरू कर दी है।

इसकी बुकिंग अगर आप करना चाहते हैं तो इसकी आधिकारिक वेबसाइट या फिर इसकी अधिकृत डीलरशिप से कर सकते हैं। सबसे खात बात यह है कि इस दमदार SUV को 25,000 रूपए के टोकन अमाउंट पर बुक किया जा सकता है। इंडियन मार्केट में लॉन्च होने वाली इस के फीचर्स, पावरट्रेन और संभावित कीमत के बारे में सारी जानकारी आपको देते हैं।

Volkswagen Tiguan R-Line डिजाइन

वोक्सवैगन कंपनी की अपकमिंग SUV Volkswagen Tiguan R-Line स्टैंडर्ड टिगुआन का ही स्पोर्टी वर्जन है। इसके अलावा स्पोर्टी टच देने के लिए इस एसयूवी में आर-लाइन ग्रिल, डुअल टोन अलॉय व्हील और डुअल टिप एग्जॉस्ट को शामिल किया गया है। इसमें कंपनी तमाम सारे Advance Features को पेश करने वाली है।

कंपनी ने इसे MQB 'evo' प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। Volkswagen Tiguan R-Line की लंबाई 4,539mm, चौड़ाई 1,859mm और ऊंचाई 1,656mm रखी गई है। इस बार कंपनी ने इसके व्हीलबेस को बढ़ा दिया है और यह अब 30mm बढ़कर 2,680mm हो गया है।

फीचर्स

इंडियन मार्केट में आने वाली कार के केबिन में एम्बिएंट लाइटिंग पैकेज, 12.9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले मिलने वाला है। इस बार कंपनी नए अपडेट के साथ इंफोटेनमेंट VW के MIB4 OS के नए वर्जन को पेश कर सकती है।

इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, हीटेड व वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस फोन चार्जर, हेड-अप डिस्प्ले, एडास सुइट जैसे फीचर्स ऑफर किए जा रहे हैं। 2.0 लीटर फोर सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन पर बेस्ड Volkswagen Tiguan R-Line 204hp और 320nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

इतनी हो सकती है Price

Vकार की कीमत को लेकर अनुमान जताया जा रहा है कि कंपनी इसे 45 लाख रूपए से लेकर 50 लाख रूपए के Ex-Showroom प्राइस पर पेश कर सकती है। चूंकि इसे भारत में CBU के रूप में पेश किया गया है, इसलिए कंपनी इसकी कीमत ज्यादा ही रख सकती है। हालांकि, Launching के समय इसकी कीमत में बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः-AKAI AC Series Launch : गर्मी और सर्दी दोनों मौसमों में कर सकते हैं इस्तेमाल