Upcoming Motorcycles: भारतीय बाजार में हमेशा से दो पहिया वाहनों की मांग ज्यादा रही है। भले ही दो पहिया वाहन कार से महंगा हो लेकिन शौक बड़ी चीज है। 2025 की शुरुआत में नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में प्रमुख ऑटोमोबाइल ब्रांड ने अपने कई स्कूटर और मोटरसाइकिल लॉन्च किए। इसके अलावा आने वाले महीनों में कई दोपहिया मॉडल भारतीय बाजार में एंट्री करने वाले हैं। तो आइए आपको एक बार बताते हैं कि इस लॉन्च होने वाली एडवेंचर मोटरसाइकिलों के बारे में।

Upcoming Motorcycles: TVS RTX 300

TVS ने 2025 इंडिया मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में RTX 300 कॉन्सेप्ट को प्रदर्शित किया था। अब पता चला है कि कंपनी इसे सितंबर 2025 के आसपास लॉन्च करने की योजना बना रही है। बता दें कि इस ADV बाइक को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिसमें ऑल-LED लाइटिंग, अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट, लंबी विंडस्क्रीन और स्प्लिट-सीट सेटअप जैसी डिटेल्स सामने आई हैं। जबकि पावरट्रेन के तौर पर बाइक में बिल्कुल नया 299cc लिक्विड-कूल्ड RT-XD4 इंजन दिया जाएगा।

BMW F 450 GS

BMW F 450 GS कॉन्सेप्ट को EICMA 2024 के बाद जनवरी 2025 इंडिया मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में पेश किया गया था। अब हाल ही में होसुर में TVS फैक्ट्री के पास एक प्रोडक्शन-रेडी यूनिट को कैमरे में कैद किया गया। इसे 2025 की आखिरी तिमाही में भारत में लॉन्च किए जाने की संभावना है। Upcoming Motorcycles BMW की इस बाइक में सिंगल-यूनिट हेडलैंप, बीक-लाइक फ्रंट फेंडर, एलॉय व्हील और नकल गार्ड शामिल होंगे।

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750

Upcoming Motorcycles में रॉयल एनफील्ड 2025 के अंत तक भारत में नए 750cc इंजन के साथ हिमालयन 450 का बड़ा वर्जन लॉन्च करेगी। इस ADV बाइक को टेस्टिंग के दौरान पहले ही देखा जा चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि बाइक को नवंबर में EICMA 2025 में पेश किया जाएगा। रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 में 50+bhp पावर और 60+Nm टॉर्क वाला नया 750cc इंजन होगा।

KTM 390 SMC R

KTM 390 SMC R भारतीय ग्राहकों के लिए जल्द ही लॉन्च होने जा रही है। यह सब 500cc सेगमेंट में कंपनी की पहली सुपरमोटो बाइक होगी। इस बाइक में वायर-स्पोक व्हील्स, ट्यूबलेस टायर और लॉन्ग ट्रैवल सस्पेंशन है। वहीं पावरट्रेन के तौर पर बाइक में 399cc लिक्विड-कूल्ड इंजन होगा। बाइक के इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा।

इसे भी पढ़ेंः- घर के हर कोने में कैसे पाएं मजबूत WiFi सिग्नल?