केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री Nitin Gadkari को Innovation के लिए जाना जाता है और उन्हें देश का सबसे टॉप परफॉर्मर मंत्री बताया जाता है। अब उनके एक खुलासे ने हर किसी को हैरान कर दिया है। पिछले दिनों उन्होंने बताया कि वह Toilet के पानी से हर साल 300 करोड़ रूपए की कमाई कर रहे हैं। इससे हर कोई हैरान है और इस सिस्टम को जानने को उत्सकु है। आइए आपको बताते हैं कि केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने और क्या कुछ बताया और वह कैसे इससे करोड़ों रूपए कमा रहे हैं।

Waste Water को ट्रीट करके कर रहे सेल: Nitin Gadkari

नितिन गडकरी ने बताया कि जब वह जल संसाधान मंत्री थे तो उस समय उन्होंने Mathura City में एक प्रोजेक्ट शुरू किया था। जिसके जरिए Waste Water को ट्रीट करके मथुरा रिफाइनरी को बेचा गया था। इस Project में सरकार की तरफ से 40 प्रतिशत और प्राइवेट इन्वेस्टर्स की तरफ से 60 प्रतिशत का निवेश किया गया था। यह पहली बार था, जब Liquid Waste Management का प्रोजेक्ट काफी सफल रहा था।

नागपुर महानगरपालिका भी बेच रहा Toilet का पानी

नितिन गडकरी ने बताया कि मौजूदा समय में Nagpur महानगर पालिका भी टॉयलेट का पानी बेच रहा है। बताया कि इससे उसको सालाना 300 करोड़ रूपए की आमदनी हो रही है। Nitin Gadkari ने बताया कि देश के हर शहर में अगर Waste Recycling का इस्तेमाल किया जाएगा तो सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट की बेहतर पॉलिसी होगी। सरकार इस दिशा में तेजी से काम भी कर रही है।

भविष्य का ईंधन है Hydrogen

Nitin Gadkari ने बताया कि Hydrogen भविष्य का ईंधन है। ऐसे में कचरे को अलग करके ग्लास, मेटल और प्लास्टिक को Recycle किया जाएगा और इसके साथ ही जो Organic Waste निकलता है, उसे बायोडाइजेस्टर में डालकर मिथेन का उत्पादन किया जाएगा। मिथेन में CO2 को डालकर ही Hydrogen निकाला जाएगा। इस तरीके से वेस्ट से निकाला जाने वाला Hydrogen अलग-अलग तरह की गाड़ियों में इस्तेमाल किया जाएगा।

Nitin Gadkari ने बताया कि इस समय भारत जीवाश्म ईंधन पर करीब 22 लाख करोड़ रूपए खर्च कर रहा है। अगर Hydrogen का सफलतापूर्वक उत्पादन किया जाता है तो लाखों करोड़ की बचत हो सकती है। Nitin Gadkari ने बताया कि अगर भारत ने वेस्ट टू वेल्थ पर तेजी से काम किया और कचरे से हाइड्रोजन का बड़े पैमाने पर उत्पादन करने लगा तो एक दिन भारत Energy को निर्यात करने वाला देश बन जाएगा।

यह भी पढ़ेंः-ये Tips कर लें फॉलो, धांसू माइलेज देने लगेगी आपकी Electric Car