Ultraviolette Tesseract स्कूटर की लॉन्चिंग के बाद से ही इसकी जमकर बुकिंग हो रही है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का निर्माण करने वाली कंपनी Ultraviolet ने कमाल कर दिया है। कंपनी का नया स्कूटर ग्राहकों को खूब पसंद आ रहा है। इसकी Pre-booking के रिकॉर्ड ने हर किसी को हैरान कर दिया है। आइए जानते हैं Ultraviolette Tesseract स्कूटर की प्राइस कितनी है और इसकी कितनी प्री-बुकिंग हुई है।
Ultraviolette Tesseract : 50,000 से ज्यादा हो चुकी है बुकिंग
Ultraviolette Tesseract स्कूटर इस महीने की शुरूआत में ही लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इस स्कूटर की शुरूआती कीमत 1.20 लाख रूपए Ex-showroom रखी थी। कंपनी ने नए लॉन्च हुए स्कूटर को लेकर खुलासा किया है कि अब तक इसकी 50,000 से ज्यादा बुकिंग कंपनी को मिल चुकी है। सबसे खास बात यह है कि बुकिंग का यह आंकड़ा लॉन्चिंग के सिर्फ दो हफ्ते के भीतर पहुंचा है।
क्या बोले कंपनी के CEO
Ultraviolette Tesseract स्कूटर की तेजी से बढ़ रही मांग को लेकर कंपनी के सीईओ और को-फाउंडर नारायण सुब्रमण्यम काफी गदगद है और कहा कि ग्राहकों की Tesseract को मिल रही प्रतिक्रिया बेहद शानदार है। कहा कि लॉन्चिंग के बाद सिर्फ दो हफ्तो के भीतर 50,000 की बुकिंग मिलना लोगों की एडवांस मोबिलिटी समाधान की चाहत को दिखाता है। उन्होंने कहा कि कंपनी का यह स्कूटर लोगों के आवागमन के तरीके में क्रांति लाने वाला साबित होगा।
फीचर्स
Ultraviolette Tesseract स्कूटर के फीचर्स पर नजर डालें तो कंपनी ने इसे नेक्स्ट जेनरेशन प्लेटफार्म पर बनाया है। इसमें 14 इंच के पहिए के साथ ही टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन दिया गया है। इस स्कूटर के फ्यूचिरिस्टिक डिजाइन में 7 इंच का Touch Screen TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल, इंटीग्रेटेड डैशकैम के साथ-साथ वायरलेस फोन चार्जिंग सहित तमाम सारे फीचर्स दिए गए हैं।
Color Options की बात करें तो यह डेजर्ट सैंड, स्टील्थ ब्लैक, सोनिक पिंक और सोलर व्हाइट में पेश किया गया है। अगर आप इसकी बुकिंग कराना चाहते हैं तो कंपनी की वेबसाइट पर मात्र 999 रूपए में इसे बुक कर सकते हैं।
125 किमी प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ेगा यह Scooter
स्कूटर को लेकर कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर सिंगल चार्जिंग में 261 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है। इसकी टॉप स्पीड 125 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह केवल 2.9 सेकेंड में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।
हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।