इंडियन मार्केट में Honda Activa Scooter 6G लोगों के दिलों पर राज करती है और लोग इसे खूब पसंद करते हैं। इसी के चलते February 2025 में कंपनी ने इसकी 1,74,009 Unit बेची और टू व्हीलर की बिक्री के मामले में यह दूसरे नंबर पर रही।
हालांकि, पिछले साल इसी अवधि में Honda Activa Scooter 6G का 2,00,134 यूनिट बिका था। मात्र 78,684 रूपए की कीमत में आने वाले Honda Activa Scooter 6G तमाम सारे फीचर्स से लैस है, जो इसे लोगों की पसंदीदा बनाती है। आइए डालते हैं इसकी खूबियों और प्राइस पर एक नजर।
Honda Activa Scooter 6G प्राइस
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने पिछले दिनों ही Honda Activa Scooter का अपडेटेड वर्जन Honda Activa 110 लॉन्च किया है। सबसे खास बात यह है कि कंपनी ने इसे OBD-B2 मानकों के अनुरूप तैयार किया है। Honda Activa Scooter 6G तीन वेरिएंट STD, DLX और H-Smart में मार्केट में उपलब्ध है। प्राइस पर नजर डालें तो इसकी कीमत 78,684 रूपए से शुरू होकर 84,685 रूपए Ex-Showroom तक जाती है।
फीचर्स
Scooter में 4.2 इंच का TFT कलर डिस्प्ले मिलता है। इसके जरिए आप माइलेज इंडिकेटर, ट्रिप मीटर, इको इंडिकेटर, डिस्टेंस टू एम्प्टी रीडिंग के साथ तमाम सारी जानकारियां काफी आसानी से देख सकते हैं। इसमें आपके मोबाइल की चार्जिंग की सुविधा भी मिलेगी यानी इसमें USB Type-C पोर्ट भी दिया गया है। LED हेडलाइट्स और 12 इंच फ्रंट व 10 इंच रियर अलॉय व्हील्स Scooter 6G में दिया गया है। इसमें टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन भी दिया गया है, जिसमें पीछे की तरफ शॉक एब्जॉर्बर भी मिलता है। ब्रेकिंग ड्यूटी दोनों सिरों पर दी गई ड्रम ब्रेक संभालती हैं।
पावरट्रेन
Scooter 6G के पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 109.51cc का सिंगल सिलेंडर पीजीएम-एफआई इंजन दिया गया है, जो कि OBD-2B के अनुरूप है। यह इंजन 7.8hp की पावर और 9.03nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। Mileage की बात करें तो यह 59.50 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है। Mileage की वजह से भी यह स्कूटर लोगों का काफी पसंदीदा है।
यह भी पढ़ेंः-Top-Five Mileage Bikes : कम सैलरी वालों के लिए बेस्ट हैं ये बाइक्स, बार-बार नहीं डलाना पड़ेगा पेट्रोल
हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।