TVS कंपनी की बाइक्स और स्कूटर्स लोगों को काफी पसंद आते हैं और हर साल इसकी सेल्स बढ़ती ही जा रही है। TVS Apache RTR 160 भी ग्राहकों की पसंदीदा बाइक्स में शामिल है। दमदार परफॉर्मेंस व बेहतरीन माइलेज की वजह से इसकी बिक्री भी खूब होती है।

अगर आप भी TVS Apache RTR 160 को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको वन टाइम पेमेंट करने की जरूरत नही है। आप केवल 30,000 रूपए Down Payment देकर इसे अपने घर ला सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि इसकी कीमत कितनी है, हर महीने कितनी ईएमआई आएगी और इसके स्पेसिफिकेशन्स क्या-क्या हैं।

TVS Apache RTR 160: इतनी है कीमत

RTR 160 के कीमत की बात करें तो लखनऊ में इसकी एक्स-शोरूम प्राइस 1,22,420 रूपए है। इसके ऑन रोड प्राइस की बात करें तो यह 1,49,172 रूपए में मिल रहा है। ऑन रोड प्राइस इसलिए ज्यादा है क्योंकि इसमें 12,242 रूपए आरटीओ फीस और 11,682 रूपए का कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस अमाउंट शामिल है। हालांकि, अलग-अलग डीलरशिप व शहर के मुताबिक इसके Rate में अंतर हो सकता है।

इतना देना होगा डाउन पेमेंट

1,49,172 रूपए के ऑन रोड प्राइस में आने वाली TVS Apache RTR 160 को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो केवल 30,000 रूपए डाउन पेमेंट देकर इसे खरीदा जा सकता है। इसके लिए बैंक से आपको 1,19,172 रूपए का लोन लेना होगा। अगर आपको बैंक से यह लोन 10.25 प्रतिशत के इंटरेस्ट के हिसाब से 2 साल यानी 24 महीनों के लिए मिल जाता है तो आपको हर महीने बैंक को 5,513 रूपए की ईएमआई चुकानी होगी।

यह भी पढ़ेंः-Coolie Trailer: रजनीकांत की कुली को मिला A सर्टिफिकेट, फैंस को करना होगा इस दिन तक इंतजार

अगर आप कम ईएमआई देना चाहते हैं तो लोन का टेन्योर 36 महीने यानी तीन साल कराने पर आपको हर महीने 3,859 रूपए की EMI भरनी होगी। हालांकि, लोन का टेन्योर बढ़ाने पर इंटरेस्ट का पैसा भी बढ़ता जाएगा। ऐसे में आप अपनी सुविधा के हिसाब से इसे सेलेक्ट कर सकते हैं।

Mileage है काफी दमदार

TVS Apache RTR 160 एक लीटर पेट्रोल में 47 किलोमीटर तक सफर तय करने में सक्षम है। कंपनी ने इसमें एसआई 4 स्ट्रोक, एयर कूल्ड, एसओएचसी, फ्यूल इंजेक्शन का इस्तेमाल किया है, जो कि 16 पीएस की पावर के साथ 13.85 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसके फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक दिया गया है।

हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।