अगर आप भी अपनी फैमिली के लिए धांसू एमपीवी Toyota Innova Crysta को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आप इसका भुगतान एक बार में नहीं कर पा रहे हैं तो आप बैंक लोन के जरिए भी इसे अपने घर ला सकते हैं। केवल 5 लाख रूपए के Down Payment पर इसे अपना बनाया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं कि इसकी कीमत कितनी है और हर महीने कितनी ईएमआई देनी होगी।

Toyota Innova Crysta : कीमत

Toyota Innova Crysta के कीमत की बात करें तो इसका बेस वेरिएंट 2.4 जीएक्स 7 सीटर के साथ ऑफर किया जाता है। इसकी एक्स-शोरूम प्राइस 19.99 लाख रूपए है। अगर आप इस गाड़ी को दिल्ली में खरीदते हैं तो यह आपको 23.91 लाख रूपए के ऑन रोड प्राइस में मिलने वाली है। ऑन रोड प्राइस ज्यादा इसलिए होगी क्योंकि इसमें करीब 2.50 लाख रूपए आरटीओ फीस और करीब 1.02 लाख रूपए इंश्योरेंस अमाउंट शामिल होता है। इसके अलावा फास्टैग, टीसीएस व अन्य चार्ज के तौर भी करीब 40,000 रूपए इसमें शामिल होते हैं।

इतनी देनी होगी EMI

अगर आप 23.91 लाख रूपए के ऑन रोड प्राइस में आने वाले Toyota Innova Crysta को 5 लाख रूपए का डाउन पेमेंट देकर खरीदते हैं तो आपको करीब 18.91 लाख रूपए का बैंक लोन लेना होगा। अगर आपको यह बैंक लोन 9 प्रतिशत की ब्याज दर से 7 साल यानी 84 महीनों के लिए मिल जाता है तो आपको हर महीने 30,431 रूपए की EMI भरनी होगी। हालांकि, आपका बैंक लोन कितना अप्रूव होगा और उस पर ब्याज दर कितनी लगेगी, यह काफी हद तक आपके सिविल स्कोर पर डिपेंड करता है।

यह भी पढ़ेंः-दमदार फीचर्स और सस्ती कीमत के साथ आया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, हर किसी की पहली पसंद बन सकता है!

इतनी महंगी पड़ेगी कार

Bank Loan के लिए अगर आप Toyota Innova Crysta को खरीदते हैं तो आपको ब्याज के तौर पर मोटी रकम चुकानी होगी। अगर आप बैंक से 9 फीसदी की ब्याज दर पर सात सालों के लिए 18.91 लाख रूपए का लोन लेते हैं तो इस दौरान आपको करीब 6.64 लाख रूपए ब्याज के तौर पर देने होंगे। इस तरह आपके कार की कुल कीमत 30.56 लाख रूपए हो जाएगी।

हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।