भारतीय बाजार में Full Size SUV की मांग काफी तेजी से बढ़ती जा रही है और इस सेगमेंट में कई गाड़ियां भारतीय बाजार में मौजूद हैं। June महीने में भी इसकी जमकर बिक्री हुई और लोगों ने इसे खूब पसंद किया। इस आर्टिकल में हम आपको Full Size SUV Sale in June 2025 के बारे में बताने वाले हैं कि कौन-कौन सी गाड़ियां कितनी यूनिट बिकीं और इस सेगमेंट में कौन नंबर वन रही।

Toyota Fortuner का कायम है जलवा

Fotuner 1

Full Size SUV Sale in June 2025 में टोयोटा फॉर्च्यूनर की बात करें तो यह नंबर वन बनी हुई है। जून 2025 में इसे कुल 2,743 ग्राहकों ने खरीदा। सालाना आधार पर इसकी बिक्री में तीन प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। पिछले साल जून 2024 में इसकी 2,675 यूनिट्स बिकी थी। कीमत की बात करें तो यह भारतीय बाजार में 36.05 लाख रुपए के एक्स शोरूम प्राइस से शुरू होती है। फॉर्च्यूनर के फीचर्स की बात करें तो यह काफी दमदार है और इसमें भरपूर मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ेंः-Retail inflation: 77 महीने के निचले स्तर खुदरा महंगाई दर, NSO ने जारी किए आंकड़े

इसमें आपको 8 इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, ड्यूल जोन ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, पावर्ड टेल गेट, 11 स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर और एंबिएंट लाइटिंग जैसे कई धांसू फीचर्स देखने को मिलते हैं। यह सालों से भारतीय ग्राहकों के दिलों पर राज कर रही है।

Full Size SUV Sale : Skoda Kodiaq

Fortuner

Full Size SUV Sale in June 2025 में दूसरे नंबर पर स्कोडा कोडियक का स्थान है। हालांकि, जून महीने में इसकी मांग में गिरावट आई है लेकिन इसे 130 ग्राहकों ने खरीदा। पिछले साल June 2024 की बात करें तो इस प्रीमियम कार की कुल 137 यूनिट सेल हुई थी। सालाना आधार पर देखें तो इसकी बिक्री में पांच प्रतिशत की गिरावट आई है।

Jeep Meridian

Full Size SUV

Full Size SUV Sale के मामले में यह तीसरे नंबर पर रही है। डीजल इंजन के साथ आने वाली इस एसयूवी को कुल 107 ग्राहकों ने खरीदा। सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 65% की जोरदार उछाल दर्ज की गई है। पिछले साल June 2024 में कंपनी ने इसकी 65 यूनिट्स को सेल किया था।

MG Gloster

MG Gloster

एमजी मोटर्स की धमाकेदार SUV एमजी ग्लोस्टर Full Size SUV Sale के मामले में चौथे नंबर पर काबिज है। June 2025 में कुल 34 भारतीय ग्राहकों ने इसे खरीदा। सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 74% की जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल जून 2024 में इसकी 132 यूनिट्स बिकी थी।

धड़ाम हुई Tiguan

WhatsApp Image 2025 07 14 At 9 07 07 PM

फॉक्सवैगन टाइगुन की बिक्री एक तरह से धड़ाम हो गई है। बाजार में ग्राहक इसे बिल्कुल भी पसंद नहीं कर रहे हैं। June 2025 में इसे केवल पांच नए ग्राहकों ने ही खरीदा। सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 94% तक की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल जून 2024 में कंपनी ने इसकी 85 यूनिट्स को सेल किया था। कंपनी इसकी सेल बढ़ाने के लिए ग्राहकों को 3 लाख रूपए तक का डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है लेकिन ग्राहकों को यह पसंद नहीं आ रही है।

हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।