Toyota Fortuner का भारतीय सड़कों पर राज है और इसको लेकर लोग काफी क्रेजी रहते हैं। राजनेताओं से लेकर बड़े कारोबारी और हाईवे पर फर्राटा भरने के शौकीन लोगों की यह पसंदीदा कार है। यह एक 7 Seater Car है, जिससे हर कोई सफर करना चाहता है।
लग्जरियस फीचर्स के साथ कंफर्ट व स्पेस की वजह से इसकी सेल भी खूब होती है। अगर आप भी Toyota Fortuner को खरीदने का मन बना रहे हैं और पूरे पैसे एक साथ नहीं देना चाहते तो आप इसे बैंक लोन के जरिए भी खरीद सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको इसकी प्राइस, बैंक लोन, ईएमआई व डाउन पेमेंट के बारे में सारी डिटेल बताने वाले हैं।
Toyota Fortuner: कीमत
Toyota Fortuner की कीमत की बात करें तो इस 7-सीटर कार की एक्स-शोरूम कीमत 35.37 लाख रूपए से शुरू होती है और इसका टॉप वेरिएंट 51.94 लाख रूपए एक्स-शोरूम तक आता है। यह डीजल और पेट्रोल दोनों वेरिएंट में आता है। इसका सबसे सस्ता वेरिएंट 4गुणे2 पेट्रोल वेरिएंट है। इस कार के बेस मॉडल की दिल्ली में ऑन-रोड प्राइस देखें तो यह 40.88 लाख रूपए तक आती है।
इतना करना होगा Down Payment
अगर आप 40.88 लाख रूपए ऑन-रोड प्राइस में आने वाली Toyota Fortuner के बेस वेरिएंट को खरीदना चाहते हैं तो आपको 4 लाख रूपए की डाउन पेमेंट करनी होगी। इतना करने के बाद आपको बैंक से 36.87 लाख रूपए का लोन लेना होगा। ऐसे में अगर आपको बैंक से 9.8 फीसदी की ब्याज दर पर 4 साल यानी 48 महीनों के लिए बैंक से लोन लेते हैं तो आपको हर महीने 93,179 रूपए की ईएमआई भरनी होगी।
इसके अलावा अगर आपका लोन 5 साल यानी 60 महीने के लिए अप्रूव हो जाता है तो आपको हर महीने 77,993 रूपए की ईएमआई भरनी होगी। अगर आपका लोन 6 साल यानी 72 महीने के लिए हो जाता है तो आपको 67,949 रूपए EMI के तौर पर बैंक को देने होंगे। अधिकतम वर्ष की मानें तो अगर आपका लोन 7 साल यानी 84 महीनों के लिए अप्रूव हो जाता है तो आपको हर महीने 60,842 रूपए EMI के तौर पर देने होंगे।
बैंक के नियमों को ध्यान से पढ़ें
अगर आप Toyota Fortuner को बैंक लोन के माध्यम से खरीदने जा रहे हैं तो आपको बैंक के नियमों व कागजात को अच्छी तरह से पढ़कर व समझ कर हस्ताक्षर करना चाहिए। जरूरी जानकारियों के अभाव में लोन कराने पर आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ेंः-Upcoming Tata Motors Cars : 27 किमी के माइलेज के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स