20 Jan, 2025

BY: Team PriceKeeda

चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप बल्लेबाज़, इस भारतीय खिलाडी के नाम दर्ज़ है यह रिकॉर्ड

अगले महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी का इंतज़ार सभी को है। आज हम आपको बताने जा रहे है की चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड किस खिलाडी के नाम दर्ज़ है। वो खिलाडी है:-

सौरव गांगुली

सौरव गांगुली इस लिस्ट में पहले स्थान पर काबिज़ है। गांगुली ने चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा कुल 17 छक्के लगाए है।

क्रिस गेल

वहीं यूनिवर्सल बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। गेल ने चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 17 मैच खेलकर 15 छक्के लगाए है।

इयोन मॉर्गन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन ने चैंपियंस ट्रॉफी में 13 मैच खेलकर कुल 14 छक्के लगाए है, और वो इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है।

शेन वॉटसन

चौथे स्थान पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में आते है शेन वॉटसन। वॉटसन ने चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 12 छक्के लगाए है।

पॉल कॉलिंगवुड

5वें स्थान पर है इंग्लैंड के पूर्व कप्तान पॉल कॉलिंगवुड। कॉलिंगवुड ने 11 मैचों में 11 छक्के लगाए है।

Thanks For Reading!

Next: चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़, यह है लिस्ट

Read Next