भारत का Automobile Market काफी तेजी से बूम कर रहा है और हर साल वाहनों की बिक्री बढ़ रही है। SUV के साथ Sedan गाड़ियों की डिमांड काफी ज्यादा है। हालांकि, इसके इन दोनों के बीच का ऑप्शन खोज रहे लोगों के लिए Hatchback Cars बेस्ट ऑप्शन साबित हो रही है। May 2025 में जहां सबसे ज्यादा सबसे ज्यादा लोगों ने मारूति स्विफ्ट को खरीदा, वहीं टाटा टियागो और टोयोटा ग्लैंजा की बिक्री में भी उछाल दर्ज की गई है। आई आपको बताते हैं Top-5 Hatchback Cars Sale in May 2025 के बारे में सारी डिटेल।
Top-5 Hatchback Car: Maruti Swift

Top-5 Hatchback Cars Sale in May 2025 में मारूति स्विफ्ट सबसे अव्वल रही। हैचबैक सेगमेंट में यह सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। मई महीने में इसे कुल 14,135 नए ग्राहकों ने खरीदा। पिछले साल इसी अवधि यानी मई 2024 में इसकी 19,393 यूनिट्स सेल हुई थीं। इस तरह इसकी बिक्री में 27% की कमी आई है।
Maruti Suzuki WagonR

सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रही मारूति सुजुकी वैगनआर Top-5 Hatchback Cars Sale in May 2025 में दूसरे नंबर पर रही। इस हैचबैक कार को 13,949 नए ग्राहकों ने खरीदा। इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 4% की गिरावट आई है। पिछले साल मई 2024 में इसे 14,492 ग्राहकों ने खरीदा था।
Maruti Baleno

मारूति सुजुकी कंपनी की नेक्सा सीरीज की प्रीमियम गाड़ियों में शामिल मारूति सुजुकी बलेनो की बिक्री में भी गिरावट आई है। इसकी May 2025 में कुल 11,618 यूनिट्स सेल हुई हैं। सालाना आधार पर देखें तो इसकी बिक्री 10% घट गई है। पिछले साल मई 2024 में इसकी 12,842 यूनिट्स सेल हुई थीं।
Tata

टाटा मोटर्स की हैचबैक कार टाटा टियागो की पिछले महीने 66,407 यूनिट्स सेल हुई हैं। इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 8% की उछाल आई। पिछले साल मई 2024 में इसकी 5,927 यूनिट्स सेल हुई थीं।
Maruti Suzuki Alto

Top-5 Hatchback Cars Sale in May 2025 में मारूति सुजुकी ऑल्टो भी शामिल है। मई 2025 में इसे 4,970 नए ग्राहकों ने खरीदा। पिछले साल के आंकड़े को देखें तो मई 2024 में इसे 7,675 ग्राहकों ने खरीदा था, इस तरह इसकी बिक्री में 35 प्रतिशत की घटोत्तरी हुई है।
यह भी पढ़ेंः-इस मैटेरियल की वजह से भारत में थम सकती है EV Production की रफ्तार, चीन ने लगाया पेंच
हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।