Most Sixes in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली और सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली टी20 क्रिकेट लीग है। इस लीग में दुनिया भर के क्रिकेटर्स खेलते है और कई क्रिकेटरों ने इस लीग में बहुत से रिकॉर्ड की झड़ी लगा रखी है, जिस वजह से यह लीग फैंस के बीच में बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है।
इस लीग में जमकर चौके और छक्के की बरसात होती है और दर्शक हमेशा से ही ऐसे बल्लेबाजों को देखना पसंद करते है जो बड़े शॉट्स को खेलने में माहिर हों। इसी कड़ी में हम आज आपको बताने जा रहे है कि आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड किसके नाम है और साथ ही में ऐसे कौन-कौन खिलाडी है जिन्होंने आईपीएल में छक्के लगाने में महारथ हासिल की है। तो चलिए जानते है कि आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज (Top 10 Most Sixes in IPL history) कौन-कौन से है?
10. सुरेश रैना – 203 छक्के
“मिस्टर IPL” और “चिन्ना थला” के नाम से मशहूर सुरेश रैना (Suresh Raina) अपने आईपीएल करियर में छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 10वें स्थान पर आते है। रैना चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से आईपीएल में खेलते थे और उन्होंने मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए कई बड़े आश्चर्यजनक शॉट्स लगाए है।

रैना ने आईपीएल में कुल 205 मैच खेले है और इस दौरान उन्होंने 203 गगनचुम्बी छक्के लगाए है। रैना चेन्नई सुपर किंग्स की ओर खेलते थे और 2021 में उन्होंने आईपीएल से संन्यास ले लिया।
9. संजू सैमसन – 206 छक्के
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) भी आईपीएल में छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल है। वह इस लिस्ट में 9वें स्थान पर आते है।

सैमसन ने अपने आईपीएल करियर में अब तक कुल 168 मुकाबले खेले है और कुल 206 छक्के लगाएं है। संजू को अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के साथ ही शानदार विकेटकीपिंग और शांत स्वभाव के लिए जाने जाते है। संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स की टीम 2022 में फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई थी।
8. आंद्रे रसेल – 209 छक्के
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 8वें स्थान पर वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल (Andre Russell) का नाम आता है। आंद्रे रसेल को आईपीएल के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में एक माना जाता है।

रसेल ने अब तक अपने आईपीएल करियर में कुल 127 मैच खेले है और कुल 209 छक्के लगाए है। “रसल द मसल” के नाम से मशहूर आंद्रे रसेल अंतिम ओवरों में छक्के लगाने के लिए जाने जाते है। वह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की तरफ से खेलते है।
7. कीरोन पोलार्ड – 223 छक्के
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज और ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) का नाम आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के मारने की सूची में 7वें स्थान पर आता है। पोलार्ड ने कई बार मुंबई इंडियंस के लिए अपनी आक्रामक शैली और छक्के लगाने की अविश्वसनीय क्षमता की वजह से पूरे मैच का रूख ही पलट दिया है।

2023 में संन्यास लेने से पहले पोलार्ड आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते थे। अपने आईपीएल करियर के दौरान पोलार्ड ने कुल 189 मैच खेले है और कुल 223 छक्के लगाए है।
6. डेविड वॉर्नर – 236 छक्के

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) अपनी आक्रामक बल्लेबाजी शैली के लिए जाने जाते है। वह आईपीएल में सबसे सफल विदेशी खिलाडियों में से एक है। वार्नर ने आईपीएल में अब तक कुल 184 मैच खेले है और इन दौरान उन्होंने कुल 236 छक्के लगाए है। छक्के लगाने के मामले में वो 6वें स्थान पर आते है। उन्होंने अकेले दम पर सनराइजर्स हैदराबाद को कई बार मैच जिताया है। हालाकिं 2025 के आईपीएल सीजन में डेविड वार्नर खेलते हुए नहीं दिखेंगे क्यूंकि इस बार किसी भी फ्रैंचाइज़ी ने उनको नहीं खरीदा है।
5. एबी डिविलियर्स – 251 छक्के

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाडियों में पांचवे स्थान पर आते है “मिस्टर 360” एबी डिविलियर्स (AB De Villers)। दक्षिण अफ्रीका के इस पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज ने आईपीएल में कुल 184 मैच खेले है, जिसमे उन्होंने 251 गगनचुम्बी छक्के भी लगाए है। उनकी बल्लेबाजी की सबसे बड़ी खासियत सभी दिशा में उनके शॉट मारने की काबिलियत थी और इसी शैली को दर्शक काफी पसंद करते थे।
4. एमएस धोनी – 252 छक्के

भारतीय विश्व विजेता टीम के पूर्व कप्तान और “थाला” के नाम से प्रसिद्ध चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान और बेहतरीन फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का नाम सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाडियों की सूची में न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। धोनी छक्के मारने की सूची में चौथे स्थान पर विराजमान है। धोनी ने अभी तक आईपीएल में कुल 264 मैच खेले है और साथ ही 252 छक्के भी लगाए है। “कैप्टन कूल” के हेलीकाप्टर शॉट्स को फैंस बहुत ज्यादा पसंद करते है।
3. विराट कोहली – 272 छक्के

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आईपीएल के इतिहास में रन बनाने के मामले में पहले स्थान पर तो है ही, साथ ही छक्के मारने वाले बल्लेबाजों की सूची में भी वो तीसरे स्थान पर अपना नाम दर्ज करा कर बैठे है। “चेस मास्टर” विराट कोहली अपनी आक्रामक और निरंतर बल्लेबाजी के लिए जाने जाते है। आईपीएल के शुरूआती सीजन से ही वो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के अभिन्न सदस्य बने हुए है। वह अब तक आईपीएल में कुल 252 मैच खेल चुके है और कुल 272 छक्के भी लगा चुके है।
2. रोहित शर्मा – 280 छक्के

सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में “हिटमैन” के नाम से मशहूर भारतीय एकदिवसीय और टेस्ट टीम के कप्तान और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का नाम दूसरे स्थान पर आता है। मुंबई इंडियंस के सफल कप्तानों में गिने जाने वाले इस बल्लेबाज ने अपने आईपीएल करियर में कुल 257 मैच खेले है और कुल 280 छक्के लगाए है। रोहित शर्मा को छक्के लगाने में महारथ हासिल है और साथ ही आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी है।
1. क्रिस गेल – 357 छक्के

वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) को यूँ ही “यूनिवर्स बॉस” नहीं कहा जाता है। आईपीएल के इतिहास में छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में पहले स्थान पर क्रिस गेल का कब्ज़ा है। गेल ने अपने आईपीएल करियर में कुल 142 मैच खेलकर कुल 357 छक्के लगाए है।
2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ खेली गयी 175* रन की शानदार पारी में उन्होंने कुल 17 छक्के लगाए थे, जो आज भी आईपीएल में एक रिकॉर्ड है। अपनी पावर हिटिंग के लिए मशहूर यह बल्लेबाज दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में एक गिना जाता है।
आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज (Top -10 Most Sixes in IPL History )
रैंक | खिलाड़ी | अवधि | मैच | छक्का |
1. | क्रिस गेल (KKR/KXIP/PBKS/RCB) | 2009-2021 | 142 | 357 |
2. | रोहित शर्मा (DCH/MI) | 2008-2024 | 257 | 280 |
3. | विराट कोहली (RCB) | 2008-2024 | 252 | 272 |
4. | एमएस धोनी (CSK/RPS) | 2008-2024 | 264 | 252 |
5. | एबी डिविलियर्स (DC/RCB) | 2008-2021 | 184 | 251 |
6. | डेविड वॉर्नर (DC/SRH) | 2009-2024 | 184 | 236 |
7. | कीरोन पोलार्ड (MI) | 2010-2022 | 189 | 223 |
8. | आंद्रे रसेल (DC/KKR) | 2012-2024 | 127 | 209 |
9. | संजू सैमसन (DC/RR) | 2013-2024 | 168 | 206 |
10. | सुरेश रैना (CSK/GL) | 2008-2021 | 205 | 203 |