28 May, 2025

BY: Komal

High blood pressure के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है ये फल, स्वाद भी जबरदस्त

साल 2020 में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, रीडिंग यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया डेविस एंड मार्स ने मिलकर एक शोध किया। इस शोध में पता चला कि सेब, अंगूर जैसे कई फल High blood pressure की समस्या से राहत दिलाने में काफी मददगार साबित हो सकते हैं।

सेब- High blood pressure होने पर रोजाना दो सेब खाना फायदेमंद होता है। सेब खाने से आपको बार-बार और तेजी से पेशाब आता है, जिससे शरीर में जमा अतिरिक्त नमक बाहर निकल जाता है। नमक कम खाने से ब्लड प्रेशर भी धीरे-धीरे कंट्रोल में आ जाता है। साथ ही यह हमारी किडनी पर पड़ने वाले दबाव को कम करता है और उन्हें आराम पहुंचाता है।

अंगूर- हमारे शरीर में एंटीऑक्सीडेंट और प्रोऑक्सीडेंट दोनों होते हैं। अगर प्रोऑक्सीडेंट बढ़ जाए तो गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। गहरे लाल या काले अंगूर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो बीमारी पैदा करने वाली कोशिकाओं को रोकने में मदद करते हैं। इसलिए काले अंगूर खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

नींबू- रोजाना नींबू का सेवन करने से रक्त वाहिकाएं लचीली और मुलायम रहती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इससे हृदय रोग और हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है। ब्लड प्रेशर हाई हो या लो, दिन में कई बार पानी में नींबू मिलाकर पीना फायदेमंद होता है। खासकर सुबह गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर पीना दिल और सेहत दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

संतरा- रोजाना दो संतरे खाने से High blood pressure में फायदा होता है। सुबह खाली पेट संतरे का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पोटैशियम और कैल्शियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

केला- केले में पोटैशियम अधिक और सोडियम कम होता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित रखने में सहायक होता है। अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भी माना है कि रोजाना केला खाने से उच्च रक्तचाप और दिल के दौरे का खतरा कम होता है। यह दिल को स्वस्थ रखने का सस्ता, स्वादिष्ट और आसान उपाय है। इसलिए रोजाना एक केला खाना सेहत के लिए अच्छा होता है।

पपीता- उच्च रक्तचाप में पपीता खाना बहुत फायदेमंद होता है। अगर दो से तीन महीने तक लगातार रोज सुबह खाली पेट करीब 250 ग्राम पपीता खाया जाए तो रक्तचाप धीरे-धीरे सामान्य होने लगता है। पपीता हल्का, पचने में आसान और शरीर को ठंडक देने वाला फल है। यह दिल को मजबूत बनाता है और रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

Thanks For Reading!

Next: रिसर्च में खुलासा, अगर आप भी पीते हैं ये energy drink तो बढ़ सकता खतरा

Read Next