नई दिल्लीः सरकार Motor Third Party Insurance premiums बढ़ाने पर विचार कर रही है। यह सुझाव बीमा क्षेत्र के नियामक भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) ने दिया है। आईआरडीएआई ने Third Party Insurance premiums में औसतन 18 फीसदी की बढ़ोतरी का सुझाव दिया है, जबकि कुछ वाहन श्रेणियों में यह बढ़ोतरी 20 से 25 फीसदी तक हो सकती है।

18 फीसदी की बढ़ोतरी का सुझाव

आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को रिपोर्ट के हवाले से बताया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) की सिफारिशों के बाद Motor Third Party (टीपी) Insurance premiums बढ़ाने के प्रस्ताव की सक्रियता से समीक्षा कर रहा है। प्रस्ताव में औसतन 18 फीसदी की बढ़ोतरी का सुझाव दिया गया है, जिसमें कम से कम एक वाहन श्रेणी के लिए 20-25 फीसदी की तेज बढ़ोतरी भी शामिल है।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस मामले में अगले 2-3 सप्ताह में अंतिम फैसला आने की उम्मीद है, जिसके बाद मानक नियामकीय अभ्यास के अनुसार सार्वजनिक परामर्श के लिए मसौदा अधिसूचना जारी की जा सकती है। इसके बाद सुझाव लेने और समीक्षा जैसी अन्य प्रक्रियाएं की जाएंगी, उसके बाद ही इन बदलावों को लागू किया जाएगा।

क्या है Third Party Insurance

Motor Third Party Insurance सड़क दुर्घटना में तीसरे पक्ष को हुए नुकसान की भरपाई करता है। इसका मतलब है कि अगर आपके वाहन से कोई व्यक्ति घायल होता है या उसकी संपत्ति को नुकसान पहुंचता है, तो यह बीमा उसके खर्च को कवर करता है। Motor Vehicle Act, 1988 के तहत यह बीमा अनिवार्य है। इस बीमा का उद्देश्य यह है कि अगर आपके वाहन से किसी और को नुकसान पहुंचता है, तो बीमा कंपनी उस खर्च को वहन कर सके।

पिछले चार सालों से नहीं हुआ बदलाव

गौरतलब है कि पिछले तीन-चार सालों से Motor Insurance Premium में कोई बदलाव नहीं किया गया था, जबकि इस सेक्टर में कई तरह की अनिश्चितताएं बनी हुई थीं। बीमा कंपनियां लगातार नियामक से प्रीमियम में बढ़ोतरी की मांग करती रही हैं। ऐसे में विशेषज्ञों का मानना ​​है कि अगर प्रीमियम में 20 फीसदी की बढ़ोतरी की जाती है, तो इससे बीमा कंपनियों का प्रदर्शन बेहतर हो सकता है, जिससे इस सेक्टर को राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ेंः-Toyota Fortuner Price Hike: अब और महंगी हो गई नेताओं की फेवरेट SUV, जानिए नई कीमतें

हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।