13 Jun, 2025
BY: Komalदेश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। चिलचिलाती धूप, गर्मी, उमस, डिहाइड्रेशन से लोगों का जीना मुहाल है। ऐसे में प्रकृति के खजाने में कई ऐसी अनमोल चीजें हैं, जो न सिर्फ गर्मी के प्रकोप को कम कर सकती हैं।
बल्कि कई समस्याओं का समाधान करने में भी सक्षम हैं। जी हां! हम बात कर रहे हैं खट्टे-मीठे और ठंडे sherbets की। इस लिस्ट में बेल, गुलाब, सत्तू, फालसा, आम पन्ना के साथ-साथ नींबू का शर्बत भी शामिल है।
खट्टे-मीठे फल फालसा का शर्बत एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर को डिटॉक्स करता है। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और गर्मी से होने वाली थकान को दूर करता है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद गर्मियों में ताजगी का एहसास कराता है।
गर्मियों की परेशानियों को दूर करने के साथ-साथ ये शर्बत आम लोगों के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं के लिए भी बेस्ट हैं और गर्मियों में ताजगी के साथ-साथ सेहत का खजाना हैं।
फालसा में मौजूद प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, डाइटरी फाइबर और कैल्शियम सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें पोटैशियम, सोडियम, विटामिन ए, विटामिन बी1, विटामिन बी2, विटामिन बी3 और विटामिन सी भी पाया जाता है।
यह संक्रमण और एलर्जी से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। पोषक तत्वों से भरपूर फालसा की तासीर ठंडी होती है। यह शर्बत आम लोगों के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं के लिए भी फायदेमंद है।
बेल का शर्बत पेट की गर्मी को शांत करता है और कब्ज, अपच जैसी समस्याओं में राहत देता है। गर्भावस्था के दौरान बेल का शर्बत पीने से शरीर और दिमाग दोनों ठंडा रहता है।
बेल के शर्बत में फाइबर के गुण होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। इसमें विटामिन सी और फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं।
कच्चे आम से बना यह शर्बत हीट स्ट्रोक से बचाता है। इसमें विटामिन सी और आयरन होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है और ऊर्जा प्रदान करता है। आम का पन्ना पीने से गर्भवती महिलाओं की शारीरिक थकान दूर होती है।
Thanks For Reading!